वड़ा पाव के चक्कर में बुरे फंसे सहवाग
मुंबई – कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर पैट कमिंस ने इस सीजन अपने पहले ही मैच में धमाकेदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। एक समय रोमांचक मोड की तरफ झुक रहे मैच को कमिंस ने एक ही ओवर में अपने तोबड़तोड़ बल्लेबाजी से केकेआर की झोली में डाल दिया। कमिंस ने पारी के 16वें ओवर में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज डेनियल सैम्स की जमकर खबर ली और ओवर से 35 रन बटोरते हुए केकेआर को जीत दिलाई। इस दौरान कमिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी दर्ज किया।
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच को लेकर किए ट्वीट से सहवाग बुरे फंस गए। दरअसल उन्होंने अपने ट्वीट में पैट कमिंस की पारी की तारीफ की और इस दौरान उन्होंने इसमें वड़ा पाव का भी जिक्र किया था, जिससे मुंबई इंडियंस के फैंस काफी नाराज हो गए और उन्होंने सहवाग को भला बुरा कहना शुरू कर दिया। सहवाग ने मुंबई के पसंदीदा स्नैक ‘वड़ा पाव’ का जिक्र किया और कहा कि यह (मैच) मुंबई के खिलाड़ियों से वड़ा पाव छीनने जैसा है। पूर्व क्रिकेटर ने ट्वीट करके लिखा, ”मुंह से निवाला छीन लिया, माफ करना वड़ा पाव छीन लिया। पैट कमिंस, क्लीन हिटिंग के सबसे शानदार प्रदर्शन में से एक।”
Moonh se nivala cheen liya ,, sorry vada pav cheen liya.
Pat Cummins, one of the most insane display of clean hitting , 15 ball 56 …
Jeera Batti #MIvKKR pic.twitter.com/Npi2TybgP9— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 6, 2022
सहवाग के ट्वीट से विवाद खड़ा हो गया और रोहित शर्मा के फैंस ने सहवाग की जमकर आलोचना की। हालांकि कुछ घंटे बाद सहवाग ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस के फैंस से शांत होने की अपील की। उन्होंने कहा कि वड़ा पाव का जिक्र मुंबई के लिए है और वह भारत के मौजूदा कप्तान की बल्लेबाजी के ज्यादातर लोगों से भी बड़े प्रशंसक हैं।