Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Sushant Singh Rajput death anniversary : सुशांत सिंह राजपूत का 4747 से था कनेक्शन-जानें

मुंबई – 12 साल टीवी और 7 साल बॉलीवुड के करियर में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने हुनर और मेहनत के दम पर सिनेमा जगत में एक अलग पहचान हासिल की। पटना में जन्मे सुशांत घर से इंजीनियर बनने निकले थे लेकिन किस्मत ने उन्हें अभिनेता बना दिया।

14 जून को मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या

View this post on Instagram

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput)

सुशांत सिंह राजपूत ने बीती 14 जून को मुंबई में अपनी जान दे दी। रिपोर्ट्स की मानें तो वह डिप्रेशन में थे। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने बॉलिवुड में नेपोटिजम और ग्रुपबाजी के खिलाफ काफी कुछ लिखा। वहीं पुलिस सुशांत की आत्महत्या की वजह पता करने में जुटी है। सोशल मीडिया पर सुशांत से जुड़ी कई इंट्रेस्टिंग बातें और उनसे जुड़े वीडियोज सामने आ रहे हैं। यहां सुशांत के बारे में कुछ ऐसे ही फैक्ट्स हैं जो वाकई आपको हैरान करेंगे।

सुशांत का जन्म

सुशांत सिंह के चेहरे पर हमेशा एक प्यारी सी मुस्कुराहट रहती थी। बहुत कम लोग जानते होंगे कि सुशांत का उपनाम ‘गुलशन’ था। सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 पटना में हुआ था। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे सुशांत। सुशांत की मां की मृत्यु के बाद पूरा परिवार टूट गया था और पटना से दिल्ली बस गया था। सुशांत ने 14 जून 2020 को अंतिम सांस ली थी।

सुशांत सिंह राजपूत की पढ़ाई

21 जनवरी 1986 को पटना में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Education) ने होमटाउन में शुरुआती पढ़ाई करने के बाद दिल्ली आ गये थे। दिल्ली वह इंजीनियर बनने आये थे, लेकिन थिएटर से जुड़ने के बाद उनके अंदर अभिनय का कीड़ा जाग उठा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह 11 इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में पास हुए थे। यही नहीं, ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (AIEEE) में सुशांत की 7वीं रैंक आई थी। सुशांत ने दिल्ली स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई भी की। तीन साल तक इंजीनियर की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया। वह पढ़ाई में अव्वल थे, लेकिन अभिनय उनका पैशन था और इसे फॉलो करने के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ने का फैसला लिया था।

कब्रिस्तान में रात बिताने की इच्छा

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने कई सपनों की लिस्ट बनाई थी। इनमें से एक ड्रीम के मुताबिक वह कब्रिस्तान में अकेले एक रात बिताना चाहते थे। सुशांत ने अपने सोशल मीडिया पर भी लिखा था कि उन्हें अपने डर फेस करना अच्छा लगता है।

इस फिल्म में थे बैकग्राउंड डांसर

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Lesser Known Facts) को एक्टिंग के साथ-साथ डांस में भी महारत हासिल थी। उन्होंने श्यामक डावर के ग्रुप और एश्ले लोबो से डांस की सीख ली और नादिरा बब्बर के थिएटर ग्रुप व बैरी जॉन के एक्टिंग स्कूल से अभिनय का पाठ सीखा। आपको शायद ही पता हो कि अभिनेता ने ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ‘धूम 2’ (Dhoom 2) में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था।

टीवी से की थी अभिनय की शुरुआत और फिल्मी करियर

सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिकों से की थी। उनका पहला शो स्टार प्लस का रोमांटिक ड्रामा ‘किस देश में है मेरा दिल’ 2008 में आया था, उसके बाद जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘पवित्र रिश्ता’ से उन्हें काफी प्रसिद्धी मिली थी। फिल्मी करियर की शुरुआत 2013 में आई फिल्म ‘काय पो छे’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ में काम किया। 2016 की फिल्म ‘एम. एस. धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी’ में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसे सभी से पसंद किया था।

मां से जुड़ा नाम

सुशांत सिंह राजपूत का उनकी मां से गहरा लगाव था। जब वह 12वीं क्लास में थे तो उनकी मां गुजर गई थीं। वह अक्सर अपनी मां ऊषा सिंह के लिए पोस्ट करते रहते थे। सुशांत के नाम साथ उनकी मां का नाम भी जुड़ा था। सोशल मीडिया कन्वर्सेशन में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने लिखकर ‘sUSHAnt’ बताया था कि कैसे उनके नाम के साथ मां का नाम जुड़ा है।

सुशांत की चांद पर प्रॉपर्टी

शाह रुख खान पहले बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिनका चांद पर घर है। मगर शायद ही आपको पता हो कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Lunar Land) का भी चांद पर अपनी जमीन थी। साल 2018 में सुशांत ने इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से खरीदी थी। उनका प्लॉट सी ऑफ मसकोवी में है। दोनों हाथ से लिखने का हुनर रखने वाले सुशांत के पास हाई एडवांस टेलीस्कॉप भी था। उन्होंने नासा (NASA) जाकर एस्ट्रोनेट बनने की तैयारी भी की थी, लेकिन वह उस किरदार को निभा नहीं पाये।

तेज दिमाग वाले थे सुशांत

सुशांत फिजिक्स में नैशनल ओलिम्पियाड विनर थे। वह चीजों को बहुत तेजी से सीखते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षा में 2003 में उनकी 7वीं रैंक थी। उन्होंने ऐक्टिंग के लिए अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी थी। दोनों हाथ से काम करने के साथ उन्होंने गिटार बजाना सीखा। वह नई-नई चीजों सीखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते थे।

4747 से सुशांत सिंह राजपूत का कनेक्शन

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Cars) को सुपरबाइक और कारों का भी शौक था। उनके कलेक्शन में BMW K1300R, एक मासेराटी क्वाट्रोपोर्टे और एक रेंज रोवर थी। मगर क्या आपको पता है कि अभिनेता का 4747 से खास कनेक्शन था। उनकी दो गाड़ियों के नंबर प्लेट का आखिरी नंबर 4747 ही था। अभिनेता के कई डॉक्यूमेंट्स में भी यही नंबर था। कहा जाता है कि उन्होंने किसी ज्योतिषी के कहने पर इस नंबर का इस्तेमाल किया था।

Back to top button