Close
विश्व

अमेरिकी संसद के बाहर कार ने दो पुलिसकर्मियों को रौंदा

वाशिंगटन – अमेरिकी संसद भवन के बाहर गोलीबारी की खबर सामने आई है। शुक्रवार को एक वाहन ने यहां दो पुलिसकर्मियों रौंद दिया जिसमें एक की मौत हो गई। इसके बाद से यूएस कैपिटल भवन को लॉकडाउन कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने संदिग्ध को गोली मार दी है। एक पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इलाके में गोलीबारी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने यूएस कैपिटल को बंद कर दिया है। अमेरिकी कैपिटल पुलिस का कहना है कि सभी कैपिटल बिल्डिंग्स को बाहरी सुरक्षा खतरे के चलते बंद कर दिया गया है और कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया है कि वे इमारतों में एंट्री या एग्जिट नहीं कर सकते। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार टकराने और गोलीबारी की यह घटना कैपिटॉल के पास एक तलाशी चौकी पर हुई।

इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि कार चालक के पास चाकू था, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई।

Back to top button