3 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही हैं दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा,आएगी इस फिल्म में नजर
मुंबई – दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पिक्चर्स और वीडियो फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी साझा की है।
सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ (Nikita Roy And The Book Of Darkness) में नजर आएंगी। जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म के जरिए उनके भाई कुश सिन्हा (Kush Sinha) फिल्मी दुनिया में कदम रख रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर साझा किया गया है। एक्ट्रेस के साथ फिल्म में परेश रावल, सुहेल नय्यर भी नजर आएंगे। ‘इस फिल्म के जरिए कुश सिन्हा डायरेक्शन डेब्यू कर रहे हैं और मैं दिग्गज एक्टर परेश रावल सर और सुहेल नय्यर के साथ सक्रीन साझा करूंगी।’ सोनाक्षी की इस फिल्म पर फैंस उनको खूब बधाई दे रहे हैं।
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म ‘दबंग 3’ में सलमान खान (Salman Khan) के साथ नजर आईं थीं। हालांकि, वह ओटीटी पर फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ (2021) में नजर आ चुकी हैं, लेकिन बड़े पर्दे पर वह पूरे तीन साल बाद लौट रही हैं। ऐसे में फैंस को सोनाक्षी की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।