x
मनोरंजन

अनुष्का शर्मा को पैपराजी ने कहा सर,विराट ने मस्ती भरे अंदाज में कहा मुझे मेम बोलेंगे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अनुष्का शर्मा पति विराट के साथ डिनर के लिए निकलीं। दोनों की जोड़ी खूब जम रही थी। अनुष्का और विराट को देख पपाराजी ने घेर लिया और उनसे पोज देने की रिक्वेस्ट करने लगे। लेकिन इसी दौरान एक पपाराजी ने अनुष्का को ‘अनुष्का सर’ कह दिया। यह सुनकर एक्ट्रेस की हंसी छूट गई तो वहीं विराट कोहली ने भी गजब रिएक्शन दिया।

फोटो क्लिक करते हुए पैपराजी द्वारा एक मजेदार चीज हुई। पैप्स ने अनुष्का शर्मा को गलती से सर कह दिया और फिर विराट कोहली ने मजाकियां अंदाज में कहा, ‘विराट मेम भी बोल दे’। विराट कोहली के ये कहने के बाद अनुष्का शर्मा और पैपराजी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इसके बाद कपल अंदर रेस्टोरेंट चले जाते हैं। खैर कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद फैंस विराट कोहली की इस बात पर हंस रहे हैं। कपल की इस वीडियो को फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं।

अनुष्का शर्मा के करियर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। यह फिल्म पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित है। अनुष्का इसमें झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करेंगी।

Back to top button