Close
मनोरंजन

श्रद्धा कपूर ने ठुकराया है इन 4 बिग बजट फिल्मों का ऑफर

मुंबई – एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा का जन्म 03 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। श्रद्धा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन लिया लेकिन उन्होंने बाद में पढ़ाई छोड़ अभिनेत्री बनने का फैसला कर लिया। वह एक्टर शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की बेटी हैं। कई मूवीज में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी श्रद्धा कपूर को गाने का भी बहुत शौक है। उन्होंने आशिकी 2, एक विलेन, एबीसीडी 2 और हॉफ गर्लफ्रेंड जैसी हिट फिल्में की है।

श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसी बिग बजट फिल्में भी छोड़ी हैं जिनका जिक्र आज भी होता है। बहुत कम लोगों को पता है कि एक्ट्रेस ने महज 16 साल की उम्र में सलमान खान की फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था। एक स्कूल में श्रद्धा कपूर की स्टेज परफॉर्मेंस देखने के बाद सलमान खान उनकी एक्टिंग के कायल हो गए थे। वह चाहते थे कि फिल्म लकी से श्रद्धा कपूर अपना बॉलीवुड डेब्यू करें। श्रद्धा ने सलमान खान का ऑफर ठुकरा दिया और इसके बाद वह विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी करने निकल गईं।

बीते साल ही खबरें आई थी कि लव रंजन फिल्म रामायण में श्रद्धा कपूर को कास्ट करना चाहते थे। श्रद्धा ने इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। जिसके बाद ऐसा भी सुनने में आया कि लव रंजन उनसे नाराज हैं। खैर जल्द ही श्रद्धा उनकी नई फिल्म में रणबीर कपूर संग रोमांस करती हुई नजर आएंगी। डायरेक्टर अमोल गुप्ते की इस फिल्म को श्रद्धा कपूर ने साइन भी कर लिया था और इसकी तैयारी में भी जुट गई थी। फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने इस फिल्म से किनारा ही कर लिया। इसके बाद इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा की एंट्री हुई थी।

श्रद्धा कपूर ने साजिद नाडियाडवाला के साथ कई फिल्मों में काम किया है। साजिद अपनी अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट श्रद्धा को कास्ट करना चाहते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर इस फिल्म के लिए मुंहमांगी रकम चाहती थी लेकिन साजिद को यह बात नागवार गुजरी। इसके बाद फिल्म से श्रद्धा ने खुद ही किनारा कर लिया। अब साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में कियारा आडवानी नजर आने वाली हैं।

Back to top button