Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

TMKOC : दिव्यांका त्रिपाठी बनेगी दयाबेन? जानिए क्या हैं सच

मुंबई – टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी खतरों के खिलाड़ी के ग्यारहवें सीजन की शूटिंग खत्म कर दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से वापस मुंबई लौट आई है। खतरों के खिलाड़ी-11 जल्द ही टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। उनके वापसी के साथ ही उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर खूब चर्चा चल रही है। कई मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर ये बात सामने आई की दिव्यांका त्रिपाठी पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का किरदार निभाते नजर आएंगी।

दावा किया गया कि दिव्यांका त्रिपाठी को तारक मेहता में दयाबेन का रोल करने का ऑफर मिला है। फिलहाल इस किरदार को दिशा वकानी निभा रही हैं। अब खबर सामने आई है कि दिव्यांका त्रिपाठी को तारक मेहता में काम करने का कोई ऑफर नहीं मिला था और ना ही एक्ट्रेस का इसके प्रति झुकाव है। तारक मेहता में दयाबेन का किरादार निभाने को लेकर अब दिव्यांका त्रिपाठी ने चुप्पी तोड़ी है। दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा, ”इस तरह की जो भी अफवाहें चल रही हैं, जो गलत और बिना फैक्ट के चलाई जा रही है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक शानदार शो है, जिसकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे करने के लिए एक्साइटेड हूं। मैं एक नए कॉन्सेप्ट, फ्रेश कंटेंट और नई चुनौती की तलाश में हूं।”

दिव्यांका त्रिपाठी के बयान से अब साफ हो गया है कि तारक मेहता में दयाबेन का किरादार करने का ऑफर एक्ट्रेस को नहीं मिला था। ये सब बस एक अफवाह थी। असल में दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की सफल एक्ट्रेस में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इसलिए प्रोड्यूसर्स और डायरेक्ट शो की सफलता के लिए उनपर भरोसा करते हैं। हालांकि अब दिव्यांका त्रिपाठी ने फैंस के कंफ्यूजन को दूर कर दिया है।

Back to top button