मतदान केंद्र पर रणबीर कपूर ने छुए प्रेम चोपड़ा के पैर वीडियो वायरल
मुंबई – अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान समेत अन्य सितारों के साथ-साथ रणबीर कपूर भी महाराष्ट्र में हो रही वोटिंग में अपना योगदान देने पहुंचे। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण के मतदान के तहत उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, लद्दाख और महाराष्ट्र में जमकर वोटिंग हुई। एक्टर रणबीर कपूर भी केंद्र पहुंचे और कीमती वोट डाला। साथ ही उनका एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह प्रेम चोपड़ा के पैर छूते नजर आ रहे हैं। हालांकि आलिया भट्ट ने वोट नहीं डाला। आइए बताते हैं कारण।
फिल्म रामायण की शूटिंग में व्यस्त
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामायण की शूटिंग में व्यस्त हैं। बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर एक्टर पोलिंग बूथ पर वोट देने पहुंच गए हैं। जब रणबीर कपूर मुंबई के पोलिंग बूथ पर थे तभी दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा अपने दामाद शरमन जोशी के साथ पहुंचे। एक्टर शरमन जोशी ने पूरी तरह से अपने ससुर को संभाला और वोट दिलवाया।
प्रेम चोपड़ा के रणबीर कपूर ने पैर छुए
दरअसल, रणबीर कपूर बूथ के अंदर जा रहे थे, जब उन्हें पपाराजी कैमरे में कैद कर रहे थे। इसी दौरान प्रेम चोपड़ा बाहर आ रहे थे और रणबीर ने उन्हें देखते ही पैर छू लिया जिसके बाद एक्टर ने राहा के पापा को गले लगाया और शरमन जोशी के साथ बातचीत की। फिर तीनों ने पोज दिया और फिर दोबारा पैर छूकर वह वहां से वोट डालने के लिए रवाना हो गए।आलिया भट्ट क्यों नहीं आईं। बता दें कि वह भारत की नहीं, बल्कि ब्रिटिश की नागरिक हैं। वह वहां की नागरिकता होल्ड करती हैं। इसलिए उन्होंने आज तक वोट नहीं डाला। उनके पास उसी देश का पासपोर्ट है। साथ ही रणबीर कपूर की सास सोनी राजदान के पास भी ब्रिटिश की नागरिकता है क्योंकि उनका जन्म बर्मिंघम में हुआ था। इसलिए वह भी वोट नहीं डाल सकतीं।
पोलिंग बूथ पर रणबीर कपूर
पोलिंग बूथ पर रणबीर कपूर थे उसी में उसी समय प्रेम चोपड़ा भी दामाद शरमन जोशी संग पहुंचे। उन्हें देखते ही रणबीर कपूर ने उनका सम्मान किया और पैर भी छुआ.प्रेम चोपड़ा से बातचीत करने के बाद रणबीर एक्टर शरमन जोशी से भी मिले। उन्होंने उनसे बातचीत की और फिर वोट देकर सभी बाहर आ गए। 20 मई को मुंबई में वोटिंग हुई जिसमें सभी बड़े सेलिब्रिटीज आम लोगों के बीच जाकर मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे,सभी ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर वोट डालने की अपील भी की थी।