Close
मनोरंजन

अर्जुन कपूर की बहन इस हैंडसम कर रही है डेट?शेयर की वीडियो

मुंबई – अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की लगभग सभी बहनों ने मनोरंजन जगत में डेरा जमा रखा है और अब बारी है उनकी सगी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) की और इस बात का अंदाजा उनकी सेल्फी से लग रहा है. अंशुला कपूर फैन फोलोविंग किसी स्टार्स से कम नहीं है। अंशुला कपूर अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में नजर आती रही है। इतना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं इन दिनों अर्जुन कपूर की बहन एक खास वजह से चर्चा में आई है। सोशल मीडिया पर अंशुला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख उनकी लव लाइफ पर सवाल किए जा रहे हैं।

अंशुला कपूर ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह रोहन ठक्कर के साथ मालदीव में मस्ती करती नजर आ रही है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने रोहन को जन्मदिन की बधाई दी है और उन्हें अपने फेवरेट बॉय बताया है। वीडियो में देख सकते हैं अंशुला रोहन संग गोल गोल घूमती नजर आ रही है और उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान भी नजर आ रही है। इस वीडियो के कैप्शन पर नजर डाले तो अंशुला ने लिखा है- “मेरे सबसे पसंदीदा लड़के को जन्मदिन मुबारक हो, जो मेरी दुनिया को चारों ओर घूमाता है।

अंशुला, अर्जुन, जाह्नवी और खुशी कपूर की बहन हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद अंशुला ने जाह्नवी और खुशी का पूरा ध्यान रखा था। आज भी वह एक बड़ी बहन की तरह दोनों के साथ रहती हैं।

Back to top button