Close
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

Russia ukraine war : आज रात 10 बजे होगी यूएनएससी की आपात बैठक

नई दिल्ली – रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 9वां दिन है। रूसी सेना यूक्रेन को चारों ओर से घेर रही है। यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी सेना ने कब्जे का दावा किया है। इस बीच जपोरिजिया में परमाणु संयंत्र पर भी रूसी सेना ने हमला बोलकर नियंत्रण कर लिया है। यह यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र है। यूक्रेन की 25 से 30 फीसदी परमाणु ऊर्जा की इसी परमाणु संयंत्र से आपूर्ति की जाती है। उधर, रूस पर यूक्रेन में मानवाधिकारों का उल्लंघन करने के आरोपों की जांच के लिए स्वतंत्र आयोग के गठन पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में मतदान हुआ। भारत यहां भी मतदान से दूर रहा।रूस-यूक्रेन संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की न्यूयॉर्क में सुबह 11.30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10 बजे) आपातकालीन बैठक होगी। संयुक्त राष्ट्र के एक राजनयिक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक जपोरिजिया पर रूस के हमले के मद्देनजर बुलाई गई है। इसमें संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा (आईएईए) के अधिकारी भी संबोधित करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से 331 नागरिकों की मृत्यु होने की पुष्टि की है। इसने कहा है कि 675 लोग अब तक घायल हुए हैं। एक दिन पहले की रिपोर्ट में मारे जाने वाले नागरिकों की संख्या 249 थी। कुल मारे गए 331 लोगों में 19 बच्चे थे।

Back to top button