Close
भारतराजनीति

बंगाल में 31 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन, नहीं चलेगी लोकल ट्रेन

कोलकाता – पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोरोना महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। लॉकडाउन में कुछ छूट दी जा रही है। मेट्रो, बस, ऑटो आदि चल रहे हैं, लेकिन फिलहाल लोकल ट्रेन नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि तीसरे वेब की आशंका है कि इस कारण फिलहाल लोकल ट्रेन नहीं चलाए जाएंगे, लेकिन रात का कर्फ्यू की अवधि रात नौ बजे की जगह अब 11 बजे से शुरू होंगे और यह सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।

बता दें कि बंगाल में 15 अगस्त तक लॉकडाउन था। ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामले नहीं बढ़े हैं। 600 से 700 केस हो रहे हैं। हम बहुत ही कंट्रोल कर पाए हैं। जब चुनाव हुए थे, तो यह 33 फीसदी हो गया था। अभी 1.5 फीसदी तक ले आए हैं। वैक्सीन नहीं मिल रहा है, लेकिन हम दे पा रहे हैं। डिस्चार्ज रेट 98.5 फीसदी है. 3,32 करोड़ लोगों को वैक्सीन दे पाएं हैं।

हमारे राज्य में सबसे कम बर्बादी हो रही है, लेकिन वैक्सीन नहीं पा रहे हैं। लोकल ट्रेन इसलिए नहीं चल रहे हैं। वैक्सीन नहीं दे पाएंगे, तो इससे बढ़ेगा। सितंबर में तीसरा वेब आने की बात है। इसलिए कंट्रोल रखना होगा। कोशिश कर रही है कि वैक्सीनेशन बढ़ाया जाए। कोलकाता के आसपास के जिलों में वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ाई गई है। मेट्रो, ऑटो, बस चल रहे हैं।

Back to top button