मुंबई – बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के काफी मशहूर अभिनेता हैं। वह एक दशक से भी अधिक समय से इंडस्ट्री में सक्रिय रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई हिट फिल्में दीं हैं। एक समय पर उन्होंने लगातार हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की है। उनके दो बच्चे आरव और नितारा हैं। हाल ही में वह क्रिकेटर शिखर धवन के चैट शो पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने बेटे आरव के बारे में खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने अपने पुत्र को बेहद साधारण लड़का बताया है।
अक्षय कुमार अपने बच्चों बेटे आरव और बेटी नितारा
अक्षय कुमार अपने बच्चों बेटे आरव और बेटी नितारा के बारे में मीडिया के सामने कम ही बात करते हैं. वे अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने की कोशिश करते हैं और ऐसा करना उनको पसंद है. हालांकि, उन्होंने हाल ही में क्रिकेटर शिखर धवन के नए टॉक शो ‘धवन करेंगे’ पर अपने बेटे आरव के बारे में खुलकर बात की. अक्षय ने खुलासा किया कि आरव फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं बनना चाहते. उनको पढ़ने का बेहद शौक है.
महंगे कपड़ों का आरव नहीं है शौक
बॉलीवुड स्टारकिड्स को महंगे कपड़े और गाड़ियों का शौक होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन अक्षय के बेटे आरव को किसी भी चीज का शौक नहीं है।खिलाड़ी कुमार ने खुलासा किया कि उनका बेटा जमीन से जुड़े रहना पसंद करता है। वह घर के सारे काम खुद करता है और महंगे कपड़ों पर पैसा खर्च करने से भी बचता है।अक्षय के अनुसार, आरव बहुत ही सादगी से अपनी जिंदगी जीना पसंद करता है।
15 साल की उम्र में आरव ने छोड़ दिया था घर
अक्षय ने बताया कि वह नहीं चाहते थे कि आरव 15 साल की उम्र में घर छोड़कर विदेश में पढ़ाई करें।उन्होंने कहा, “आरव लंदन में पढ़ रहा है। उसने 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। उसे हमेशा पढ़ाई का शौक था और वह अकेले रहना चाहता था। भले ही मैं नहीं चाहता था कि वह जाए, लेकिन मैं उसे रोक नहीं सका क्योंकि मैंने 14 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था।”