Close
खेल

Tokyo Olympics : भारत का सपना टुटा, दीपिका कुमारी हारकर बाहर

टोक्यो – टोक्यो ओलंपिक का आज 8वां दिन है। महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने भारत के खाते में एक और मेडल पक्का कर दिया है। उन्होंने 69 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को 4-1 से मात दे दी है। लवलीना ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हालांकि इस बीच एक बुरी खबर भी आई है।

दरअसल तीरंदाजी में मेडल जीतने का सपना भारत का टूट गया है। दीपिका कुमारी कोरिया की सान अन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल का मैच 0-6 से हार गयी हैं। दीपिका ने तीसरे सेट में 7, 8, 9 का स्कोर किया। वहीं, आन सन का निशाना 8, 9, 9 पर लगा। वर्ल्ड नंबर 1 दीपिका इस मैच में शुरू से लय में नजर नहीं आ रही थीं। वह पूरे मैच में सिर्फ 2 बार 10 का स्कोर कर पाईं।

आन सन की बात करें तो उन्होंने तीन बार 10 पर निशाना लगाया। दीपिका कुमारी तीसरा सेट भी हार गई हैं। इस हार के साथ भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. वह मेडल की रेस से बाहर हो गई हैं।

Back to top button