Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार देव कोहली ने 82 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मुंबई – बॉलीवुड के फेमस फिल्म एडिटर संजय वर्मी की मौत के बाद अब एक और दुखद खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। खबर है कि हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार देव कोहली का निधन हो गया है। उन्होंने 81 साल की उम्र में आज यानी 26 अगस्त 2023 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिवंगत गीतकार देव कोहली ने सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के गाने लिखे थे।

पाकिस्तान के रावलपिंडी में जन्मे देव कोहली का बचपन देहरादून में बीता था। इसके बाद वह साल 1949 में दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। साल 1964 में देव कोहली ने काम के सिलसिले में मुंबई का रुख किया था। दिवंगत देव कोहली ने ‘हम आपके हैं कौन’, ‘मैंने प्यार किया’ और ‘बाजीगर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के गाने लिखे थे। देव कोहली गीतकार के साथ साथ एक शानदार कवि भी थे।

देव कोहली के निधन की जानकारी उनके स्पोक्सपर्सन प्रीतम शर्मा ने दी है। कहा जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम 6 बजे ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा। कोहली लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से झूझ रहे थे।प्रीतम शर्मा ने बताया कि देव कोहली पिछले कुछ महीनों से कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं थी और आज सुबह नींद में ही उनका निधन हो गया। जिसके बाद शनिवार की सुबह उनका देहांत हो गया।” उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

आपको बता दें कि गीतकार देव कोहली ने अपने म्यूजिक के करियर में कई हिट फिल्मों में 100 से भी ज्यादा गाने लिखे थे। इनमें ‘मैंने प्यार किया’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं। शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म बाजीगर का गानाा ‘ये काली काली आंखें’, सलमन खान की फिल्म हम आपके हौ कौन का ‘माई ने माई मुंडेर पे तेरी’ गाना और ‘ओ साकी साकी’ जैसे ब्लॉकबस्टर गाने देव कोहली ने ही लिखे थे।

देव कोहली ने आखिरी बार बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘रज्जो’ के लिए गाना लिखा था। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का म्यूजिक ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के कंपोजर उत्तम सिंह ने दिया था। बदेव कोहली ने अनु मलिक, आनंद राज आनंद, राम लक्ष्मण और आनंद मिलिंद के साथ मिलकर कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए थे।

देव कोहली ने अपने करियर के दौरान 100 से भी ज्यादा फिल्मों के लिए सुपरहिट गाने लिखे थे। उन्होंने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के ‘आजा शाम होने आई’, जैसे बेहतरीन गाने लिखे थे। इसके अलावा उन्होंने ‘लाल पत्थर’, ‘, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘बाजीगर’, ‘जुड़वा 2’, ‘मुसाफिर’, ‘इश्क’, ‘शूट आउट ऐट लोखंडवाला’, ‘टैक्सी नंबर 911’ जैसी फिल्मों के लिए भी गाने लिखे।

इनके अलावा गीत गाता हूं मैं (लाल पत्थर) माई ना माई मुंडेर पर तेरी बोल रहा है कागा (हम आपके हैं कौन), ये काली काली आंखें (बाजीगर), चलती है क्या नौ से बारह (जुड़वा 2), ओ साकी साकी (मुसाफिर) जैसे तमाम हिट गाने भी देव कोहली की कलम से लिखे गए थे. देव कोहली ने अपने करियर में राम लक्ष्मण से लेकर अन्नू मलिक, आनंद मिलिंद, आनंद राज आनंद जैसे तमाम बड़े संगीतकारों के साथ काम‌ किया था.

बता दें कि अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर उनके मुंबई के लोखंडवाला के घर पर दोपहर 2 बजे से रखा जाएगा। वहीं, उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के ओशिवरा श्मशान गृह में किया जाएगा,वहीं बताया जा रहा है कि कवि और गीतकार देव कोहली का निधन उनके घर पर ही हुआ है, फिलहाल मौत की वजह अभी क्लियर नहीं हो पाई है.

Back to top button