x
मनोरंजन

Vikram Gokhale का हुआ निधन,पंचभूत विलीन हुए एक्टर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) ने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर ने पुणे के एक अस्पताल में 26 नवंबर की दोपहर को अंतिम सांस ली। वहीं एक्टर को लेकर ये जानकारी भी है कि उनका अंतिम संस्कार आज ही शाम में पुणे के वैकुंठ क्रेमेटोरियम में किया जाएगा।

विक्रम गोखले को लेकर शनिवार की सुबह अस्पताल ने हेल्थ अपडेट जारी कर करते हुए कहा था कि उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया है और वे अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनका इलाज चल रहा है। वहीं, शनिवार की दोपहर को खबर आई कि विक्रम गोखले का निधन हो गया है। विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) के हेल्थ को लेकर बीते दिन उनके फैमिली फ्रेंड राजेश दामले ने बताया था, ‘विक्रम गोखले की हालत बेहद सीरियस है। डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी हेल्थ ट्रीटमेंट पर रिस्पॉन्ड नहीं कर रही है जैसा कि होना चाहिए। वो पिछले 24 घंटों से लड़ रहे हैं, उन्हें कई ऑर्गन फेलियर का सामना करना पड़ा है।’

1940 में जन्मे विक्रम गोखले बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही मराठी फिल्मों और टीवी में भी काम कर चुके हैं। विक्रम गोखले को एक्टिंग विरासत में मिली थी। उनके पिता चंद्रकांत गोखले मराठी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और गायक रहे हैं। वहीं, उनकी दादी कमलाबाई गोखले भारतीय सिनेमा की पहली चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। कमलाबाई गोखले ने भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहब फाल्के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मोहिनी भस्मासुर’ में काम किया था। वहीं, उनकी परदादी दुर्गाबाई कामत हिंदी सिनेमा की पहली भारतीय महिला आर्टिस्ट थीं।

Back to top button