Close
मनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाठी ने ब्लैक स्विमसूट में दिखाया अपना कूल अंदाज

मुंबई – दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इन दिनों टीवी की दुनिया से भले ही दूर हैं, लेकिन एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं। खास बात तो यह है कि अपनी फोटो और वीडियो के लिए दिव्यांका त्रिपाठी हमेशा सोशल मीडिया पर छाई भी रहती हैं। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक स्विमसूट पहने पूल में एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इस फोटो को खुद दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “वाओ, आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं।” तो वहीं तनुश्री नाम की यूजर ने लिखा, “आपको देखकर मेरा मूड अच्छा हो गया।” दिव्यांका त्रिपाठी की एक फैन ने उनकी तारीफ में लिखा, “आप कइयों के दिलों पर राज करती हैं मैम।” बता दें कि एक्ट्रेस की इस फोटो को अभी तक 47 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है, साथ ही कमेंट का सिलसिला भी फोटो पर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) फोटो में ब्लैक स्विमसूट पहने, हाथ में मोहितो का गिलस लिये पोज देती दिखाई दीं। फोटो में एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। उनकी इस तस्वीर को देख ऑनस्क्रीन ननद शिरीन मिर्जा भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने एक्ट्रेस की फोटो पर इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया। सितारों के अलावा खुद फैंस भी दिव्यांका त्रिपाठी की फोटोज पर कायल नजर आए।

Back to top button