Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Neha Sharma बॉलीवुड में मचा रहीं तहलका, अपनी हॉट अदाओं से सबको कर रही घायल

मुंबई – बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनके परिवार का बॉलीवुड से नाता नहीं रहा है, लेकिन दूसरे क्षेत्रों में उनका परिवार मशहूर है। ये एक्ट्रेस अलग-अलग राज्यों से आई और बी-टाउन में अपनी जादूगरी बिखेरी। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं नेहा शर्मा। नेहा शर्मा एक पॉलिटिकल फैमिली से आती है। नेहा बिहार के भागलपुर से मायानगरी में आईं और अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहीं।

नेहा शर्मा बिहार के कांग्रेसी नेता अजीत शर्मा की बेटी हैं। अजीत शर्मा कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। चुनाव प्रचार और रैलियों के दौरान नेहा भी अपने पिता के साथ नजर आई थीं। नेहा ने पिता के साथ कई चुनावी दौरे किए थे। साल 2007 मे नेहा ने तेलुगू फिल्म ‘चिरूथा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। बॉलीवुड में नेहा ने फिल्म ‘क्रूक’ से एंट्री की। इस फिल्म में वो इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। नेहा को इस फिल्म में खूब पसंद किया गया था और वो एकदम से चर्चा में आ गई थीं।

नेहा शर्मा ट्रेंड कथक डांसर हैं। इतना ही नहीं नेहा ने लंदन के पाइनएप्ल डांस स्टूडियोज से कई अलग-अलग डांस फॉर्मस में ट्रेनिंग भी ली हुई है। फिलहाल उन्हें अपने कमाल के डांस मूव्स दिखाने का मौका फिल्मों में नहीं मिला।

Back to top button