Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सैफ-करीना के दूसरे बेटे की तस्वीर लीक, नाना रणधीर कपूर ने गलती से पोस्ट कर दी फोटो

मुंबई – तैमूर के बाद करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। तैमूर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। इससे कभी-कभी उनके प्रिवेसी को भी बहुत फर्क पड़ता है। इसी वजह से सैफ-करीना ने अपने दूसरे बच्चे की तस्वीर अब तक शेयर नहीं किया है। हालांकि नाना रणधीर कपूर ने गलती से इंस्टाग्राम पर सैफिना के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर लीक कर दी है। लेकिन, रणधीर कपूर ने फौरन तस्वीर को डिलीट भी कर दिया।

रणधीर कपूर ने अपने ग्रैंडसन की दो तस्वीरों का एक कोलॉज इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया था। लेकिन, ऐसा लगता है कि रणधीर कपूर ने गलती से ये तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी। क्योंकि उन्होंने कुछ ही मिनटों में तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से डिलीट भी कर दिया। हालांकि फैंस भी कम चालाक नहीं हैं उन्होंने भी रणधीर कपूर के तस्वीर को डिलीट करने से पहले ही स्क्रीनशॉट ले लिया था।

इससे पहले करीना कपूर ने भी अपने न्यूबॉर्न बेबी के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थी हालांकि उन्होंने अपने सेकेंड बेबी के चेहर की एक झलक भी वर्चुअल वर्ल्ड को नहीं दी थी। करीना ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेबी को जन्म दिया था।

Back to top button