x
मनोरंजन

पठान से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिलीज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर काफी बज बना हुआ है। ये फिल्म जब से अनाउंस की गई है तब से फैंस को इसके रिलीज होने का इंतजार है। फिलहाल, फैंस को अभी पूरे 6 महीने का इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, फिल्म की रिलीज के 6 महीने पहले मेकर्स ने फिल्म की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का पोस्टर का रिलीज किया है। दीपिका पादुकोण के लुक को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

फिल्म ‘पठान’ की बात करें तो दीपिका पादुकोण के अलावा शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताते चलें कि शाहरुख खान इस फिल्म से पांच साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे है। वहीं, साल 2023 में शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के अलावा जवान और फिल्म ‘डंकी’ भी रिलीज होगी।

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि बंदूक से गोली निकलती नजर आ रही है। बाद में ये बंदूक दीपिका पादुकोण के हाथ में नजर आती है। दीपिका पादुकोण का लुक फैंस को खूब पंसद आ रहा है और इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण के लुक को देखकर लग रहा है कि फिल्म ‘पठान’ में वह अलग ही अवतार में नजर आने वाली हैं।

Back to top button