Close
विज्ञान

वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में मिला बृहस्‍पति से 11 गुना बड़ा ग्रह

नई दिल्ली – वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में आये दिन नए-नए ग्रह भी मिलते रहते है। वहीं कभी-कभी अंतरिक्ष में ऐसे नजारे भी दिख जाते है, जिन्हें देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते है। चिली के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने एक महाविशालकाय ग्रह का पता लगाया है। जिसका आकार हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्‍पति से 11 गुना बड़ा है। इस ग्रह को B Centauri नाम दिया गया है। इस विशालकाय फोटो देख वैज्ञानिक भी हैरान रह गए है।

बी सेंचुरी सिस्‍टम में दो सितारे है- b Centauri A और b Centauri B। अगर इन दोनों को मिला दिया जाय तो ये सूरज का 6 से 10 गुना ज्‍यादा बड़े हो सकते है। इस आकार में उन्‍हें एक विशाल ग्रह होना चाहिए। दोनों ही बहुत गरम हैं जो सामान्‍य से अलग है। इस नई खोज से अब तक जो हम ग्रहों के निर्माण के बारे में जानते है, उसमें बदलाव ला सकता है।

चिली के यूरोपीयन टेलिस्कोप के जरिए मार्कस जॉनसन और उनकी टीम ने इस ग्रह की खोज की है। धरती से करीब 325 प्रकाश वर्ष दूर अंतरिक्ष में घूम रहा ये ग्रह गैस से भरा हुआ है। इस गैस से भरे ग्रह का परिक्रमा पथ बृहस्‍पति ग्रह से 100 गुना चौड़ा है। जर्नल नेचर में बुधवार को प्रकाशित इस अध्‍ययन में खगोलविदों ने अपनी खोज के बारे में पूरा विवरण दिया है। ऐसा पहली बार है जब एक गैस से भरे ग्रह को एक सितारे के आसपास खोजा गया है, जो हमारे सूरज से आकार में तीन गुना बड़ा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर इन दोनों को मिला दिया जाय तो ये सूरज से 6 से 10 गुना ज्यादा बड़े हो सकते है। सबसे बड़ी बात ये है कि दोनों ही बहुत गरम है।

जॉनसन ने इनवर्स से कहा, ‘मैंने सोचा था कि सितारों के आसपास कोई ग्रह नहीं होगा, जो रोचक होगा. लेकिन इसके आसपास कई संभावित ग्रह मौजूद हैं, जो और ज्‍यादा रोचक हो सकता है।’

Back to top button