Close
लाइफस्टाइल

World Sickle Cell Day 2024 : जानिए इसके लक्षण और इससे बचने के उपाय

नई दिल्ली – शरीर में सबसे ज्यादा जरूरी रक्त यानि हीमोग्लोबिन होता है जिसकी कमी अगर शरीर में हो जाए तो सेहत पर खराब हो जाती है इसे लेकर ही आज दुनियाभर में स्किल सेल डिसऑर्डर डे ( World Sickle Cell Day 2024) मनाया जा रहा है। यह दिन एक तरह से जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को इस बीमारी की जानकारी देने के लिए मनाया जाता है।विश्व स्वास्थ्य संगठन के अब तक के आए आंकड़ों के मुताबिक हर साल करीब 3 लाख से अधिक बच्चे हीमोग्लोबिन रोग के गंभीर रूपों के साथ पैदा होते हैं जो इस बीमारी के प्रकार के रूप में है। चलिए जानते है इस सिकल सेल बीमारी के बारे में और इसके लक्षणों को पहचान करके इससे बचने के उपाय।

सिकल सेल रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने

सिकल सेल रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 19 जून को विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस रोग के बारे में जानकारी होना सभी के लिए जरूरी है।एससीडी के कारण रक्त कोशिका के आकार अर्धचंद्राकार में बदल जाता है और ये कोशिकाओं को कठोर बना देता है। इसके अतिरिक्त, सिकल के आकार की कोशिकाएं सामान्य आकार की लाल रक्त कोशिकाओं की तरह लंबे समय तक नहीं टिक पाती हैं, जिससे रोगी में लाल रक्त कोशिकाओं की निरंतर कमी बनी रहती है। आइए इस रोग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विश्व सिकल सेल दिवस क्यों मनाया जाता है?

सीडीसी के अनुसार यह एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जिससे दुनियाभर में लाखों लोग प्रभावित हैं। इस रोग वाले व्यक्तियों में लाल रक्त कोशिकाएं एक साथ चिपक जाती हैं, जो ऑक्सीजन को शरीर के कुछ हिस्सों तक पहुंचने से रोक सकती हैं। हर सिकल सेल रोग से पीड़ित व्यक्ति अलग तरह से प्रभावित हो सकता है। कुछ लोगों को इसमें अस्थि मज्जा ट्रांसप्लांट से फायदा मिल सकता है, जबकि कुछ लोगों को दवाइयों और जीवनशैली में बदलाव करके ही फर्क पड़ सकता है। आपको बता दें कि एससीडी (SCD) वाले व्यक्ति को हर साल 100 यूनिट रक्त की जरूरत हो सकती है। लेकिन जब किसी व्यक्ति को सिकल सेल रोग होता है, तो वह समझ ही नहीं पाता है कि यह बीमारी क्या है। ऐसे में इस रोग के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य विश्व सिकल सेल दिवस मनाया जाता है।

जानिए क्या है सिकल सेल डिसऑर्डर के लक्षण

इस सिकल सेल डिसऑर्डर के लक्षण आम है जिनके बारे में आपको जान कर सतर्क होना जरूरी है..

1- इस हेल्थ समस्या में सबसे आम लक्षण हड्डियों, मांसपेशियों,पेट या पीठ में अचानक तेज दर्द महसूस होना होता है।
2- लोगों को अकसर थकान और कमजोरी महसूस होना।
3-हाथों और पैरों में सूजन
4- इस रोग की वजह से संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है जो शरीर में फैल सकता है।
5- इस सिकल सेल बीमारी में रेड ब्लड सेल्स को नष्ट कर देता है, जिससे एनीमिया रोग होता है। इससे पीड़ित व्यक्ति को त्वचा में पीलापन, सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

विश्व सिकल सेल दिवस की थीम

विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस 2024 की थीम है, ‘Hope Through Progress: Advancing Sickle Cell Care Globally’, यानी ‘प्रगति से जगी आशा: सिकल सेल केयर को वैश्विक रूप से एडवांस बनाया जाए’। कुल मिलाकर इस थीम के जरिए सिकल सेल के इलाज और इनके मरीजों की देखभाल के लिए जो एडवांस तकनीक सामने आई हैं, उन्हें लोगों तक पहुंचाना और इस गंभीर बीमारी के बारे में उन्हें जागरूक करना है।

Back to top button