Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Priyanka Chopra ने शेयर की बेटी Malti Marie की क्यूट तस्वीर,निक जोनस ने भी खूब लुटाया प्यार

मुंबई –प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मैनेज करना बेहद अच्छे से जानती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं आए दिन अपनी लाडली बेटी मालती के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

प्रियंका और मालती की नई तस्वीर

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने दो फोटो शेयर की है। पहली तस्वीर में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को गोद में लिए सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं, जिसमें ग्रे कार्डिगन पहने हुए लाडली को पकड़ा हुआ है। तो वहीं नन्हीं मालती सफेद और पिंक आउटफिट में बहुत प्यारी लग रही है। जबकि दूसरी तस्वीर में सिर्फ उनकी लाडली का हाथ नजर आ रहा है। शेयर की गई दूसरी फोटो मालती के जन्म के समय की है। पीसी ने फोटो के कैप्शन में लिखा, टाइम सचमुच उड़ जाता है। सप्ताह की सही शुरुआत।

देखिए प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट

प्रियंका के इस पोस्ट पर निक जोनस ने भी खूब प्यार उड़ेला है। उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया है। प्रियंका बिटिया को अक्सर निक जोनस के कॉन्सर्ट में लेकर जाती हैं।

पापा निक ने किया कमेंट

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका के इस पोस्ट पर पापा निक जोनस ने बेटी पर खूब प्यार जताया है। इस पोस्ट के कमेंट में निक ने दिल वाला इमोजी बनाया है। बता दें निक जोनस इन दिनों अपने कॉन्सर्ट में बिजी चल रहे हैं, जिसके चलते वह परिवार से दूर है। ऐसे में वह बेटी और पत्नी प्रियंका को काफी मिस कर रहे हैं।

सरोगेसी से जन्मी थीं मालती

बता दें, मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म सरोगेसी से साल 2022 में हुआ था। वह करीब 100 दिनों तक हॉस्पिटल में भी एडमिट रही थीं। इसके बाद प्रियंका और निक उन्हें घर लेकर आए थे।

ऑस्कर नॉमिनेटेड डॉक्युमेंट्री का बनीं हिस्सा

बता दें कि प्रियंका ऑस्कर नॉमिनेटेड ‘टू किल ए टाइगर’ की टीम में शामिल हो गई हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। ये फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

सीलन के कारण छोड़ा आलीशान बंगला

बीते दिनों प्रियंका ने अपना करीब 166 करोड़ वाला आलीशान बंगला छोड़ दिया, क्योंकि उस घर में पानी की लीकेज के कारण सीलन आ गई थी। प्रियंका और निक ने इस प्रॉपर्टी को बेचने वाले के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया और मुआवजे की मांग की। फिलहाल वो फैमिली संग कहीं और रह रही हैं।

दिसंबर 2018 में की थी निक जोनस से शादी

प्रियंका- निक की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे प्रचलित है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। बता दें, प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस से 10 साल बड़ी हैं।

प्री-मैच्योर हुई थी बच्ची

प्रियंका की बच्ची का जन्म डॉक्टर द्वारा दी गई डेट से 12 हफ्ते पहले ही हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे के पैदा होने की तारीख अप्रैल की दी थी, लेकिन वह जनवरी में ही पैदा हो गई। प्री-मैच्योर डिलीवरी के कारण बच्ची कुछ कमजोर भी थी। इसके लिए निक-प्रियंका ने यह फैसला किया था कि जब तक बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाती, तब तक वह अस्पताल में ही रहेंगी।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म

प्रियंका चोपड़ा जल्द अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएगी। जोकि एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा देसी गर्ल ऑस्कर नॉमिनेटेड ‘टू किल ए टाइगर’ को लेकर भी चर्चा में हैं।प्रियंका चोपड़ा बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर टीम से जुड़ी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर जारी किया था। यह डॉक्यूमेंट्री जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।

Back to top button