x
मनोरंजन

‘पुष्पा 2’ के लिए अल्लू अर्जुन नहीं लेंगे एक भी रुपया -जाने क्यों ?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों पुष्पा: द रूल की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। अभिनेता के प्रशंसकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले साल 2021 में आया फिल्म का पहला भाग टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ अभिनय और सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीतने में कामयाब रही थी।

अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2’ के लिए फीस नहीं लेंगे

इन्होंने 25 नवंबर को एक ट्वीट किया. इसमें हरिचरण ने अपने भरोसेमंद सूत्रों के हवाले से बताया कि अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2’ के लिए फीस नहीं लेंगे। बल्कि 33 परसेंट प्रॉफिट शेयर करेंगे। यानी ‘पुष्पा 2’ थिएटर्स, ओटीटी, सैटेलाइट, डब्ड वर्ज़न और म्यूज़िक राइट्स से जो भी कमाई करेगी, उसका 33 परसेंट अर्जुन को मिलेगा। फिलहाल मेकर्स का अंदाज़ा है कि सबकुछ मिलाकर ‘पुष्पा 2’ 1000 करोड़ रुपए आराम से कमा लेगी. इसमें से 330 करोड़ रुपए अल्लू अर्जुन को मिलेंगे। ये किसी भी एक्टर को मिलने वाली रिकॉर्ड फीस है. इस मामले में इंडिया का कोई भी सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के आसपास भी नहीं फटक पाएगा। हालांकि अब तक ये खबर ‘पुष्पा 2’ की टीम से जुड़े किसी शख्स ने कंफर्म नहीं किया है।

पुष्पा 2 अगले साल होगी रिलीज़

इस फिल्म को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि निर्माताओं ने विदेशी डिस्ट्रीब्यूटर्स से पुष्पा 2 के लिए करीब 100 करोड़ की मांग की थी। यह रकम एसएस राजामौली की आरआरआर से कहीं अधिक है। पुष्पा 2 की बात करें तो इसमें फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, सुनील, प्रकाश राज, जगपति बाबू और अन्य मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले नवीन येरनेनी और यालामंचिली रविशंकर द्वारा किया गया है। पुष्पा 2 अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी।

अल्लू अर्जुन का प्रॉफिट

फिलहाल सुपरस्टार रजनीकांत इंडिया के सबसे महंगे एक्टर हैं। वो अपनी अगली फिल्म के लिए 210 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं। उनके बाद शाहरुख, सलमान और प्रभास जैसे सुपरस्टार्स का नाम आता है। शाहरुख ने ‘पठान’ से 199 करोड़ रुपए कमाए. बावजूद इसके इन सुपरस्टार्स और अर्जुन की कमाई में 100 करोड़ रुपए से ज़्यादा का फर्क आ जाएगा। अगर फिल्म की कमाई 1000 करोड़ रुपए से ज़्यादा रही, तो उसी हिसाब से अल्लू अर्जुन का प्रॉफिट भी बढ़ता जाएगा।

Back to top button