Close
ट्रेंडिंगविश्व

24 साल की महिला है 21 बच्चों की मां, जानिए पूरी खबर

नई दिल्ली – आपने कई बार कभी न सुने हुए और अजीब घटनाओं के बारे में जरूर सुना होगा। कई बातो पर भरोसा हो जाता हे लेकिन कई बात पर विश्वास करना बेहद मुश्किल सा लगता है। ऐसी ही एक अजीब घटना रूस से सामने आ रही है। रूस की एक 24 साल की महिला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की और अपने 21वें बच्चे का स्वागत किया है। वह 21 बच्चों की मां है।

महिला की सभी बच्चों के साथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जैसे ही महिला ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर पोस्ट की लोग हैरान रह गए। हालांकि महिला ने खुद इस बारे में पूरी जानकारी जब दी तब लोगों को सच्चाई पता चली। यह महिला रूस के एक शहर की है। ‘डेली मेल’ की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम क्रिस्टीना ओटर्क है। यह महिला हाल ही में 21वें बच्चे की मां बनी है। हालांकि उसने सभी बच्चों का जन्म खुद नहीं दिया है, इनमें से कुछ को उसने गोद लिया है जबकि कुछ बच्चे सेरोगेसी के जरिए पैदा हुए है। क्रिस्टीना ओटर्क को बच्चे पालने का इतना शौक है कि वह अपने सभी बच्चों के साथ खुश रहती है।

मीडिया रिपोर्टो से मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति की ये दूसरी शादी है। पहली शादी से भी दो बच्चे हुए थे और वे भी इसी महिला के साथ रहते है। पहली शादी से भी दो बच्चे हुए थे और वे बच्चे भी इसी महिला के साथ रहते है, उनको मिलाकर महिला के पास कुल 21 बच्चे हो चुके है। हर समय बच्चों के साथ रहती हूं ताकि वे सभी खुश रहें और मां का प्यार पा सकें। वह स्टाफ शेड्यूल की योजना बनाने से लेकर परिवार के लिए खरीदारी करने तक सब काम करती है। महिला सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव है, वह लगातार अपने बच्चों के बारे में अपडेट्स देती रहती है।

महिला ने अपने सभी 21 बच्चों को संभालने के लिए 16 नैनी को भी रख रखा है। दरअसल, महिला के पति बड़े बिजनेसमैन है। महिला ने पिछले साल मार्च और इस साल जुलाई के बीच सरोगेट्स के जरिए माता-पिता बनने पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए है। महिला इस सभी बच्चों की देखभाल करने वाले नौकरों पर भी करोड़ों रूपये खर्च करती है।

Back to top button