![सादगी से हुआ आलिया भट्ट का बेबी शॉवर,सामने आई तस्वीरें](/wp-content/uploads/2022/10/alia-bhatt_large_1929_80.jpeg)
मुंबई – आलिया भट्ट की गोद भराई की रस्म हो रही है। आलिया की गोद भराई में बहन पूजा भट्ट और शाहिन भट्ट अपनी मां के साथ पहुंचीं। इसके अलावा आलिया की बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी, करिश्मा कपूर और रणबीर की नानी नीला देवी भी नजर आईं। आलिया की गोदभराई की रस्म रणबीर के घर वास्तु में हुई।
रिद्धिमा कपूर साहनी ने पहले अपने भाई रणबीर कपूर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘पापा बनने वाले’। इसके बाद दूसरी तस्वीर में रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ आलिया भट्ट नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने लिखा, ‘मम्मी बनने वाली’। आलिया के गोदभराई के लुक की बात करें तो अपनी शादी की तरह ही आलिया ने इस फंक्शन को भी सिंपल ही रखा। आलिया ने डिजाइनर पीले कलर का सूट कैरी किया जिसके साथ अपने लुक को खूबसूरत हार, मांग टीका और ईयरिंग से कम्प्लीट किया। वहीं रणबीर कपूर ट्रेडिशनल कुर्ता और पजामा में नजर आए।
आलिया भट्ट के बेबी शॉवर में शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, आकांक्षा रंजन सिंह, श्वेता बच्चन, नव्या नंदा समेत उनकी बचपन की दोस्त आरती शेट्टी भी शामिल हुईं। रणबीर- आलिया के लिए ये साल बहुत खास रहा। दोनों की साथ में पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र इसी साल रिलीज हुई है। ब्रह्मास्त्र इस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। हाल ही में आलिया को टाइम्स इम्पेक्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। एक्ट्रेस के स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।