Close
भारतराजनीति

UP Election 2022 : ‘आधी आबादी’ पर BJP का फोकस, महिलाओं के वोट के कसी कमर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के चुनावी रणसंग्राम में कांग्रेस ने 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देखकर आधी आबादी को साधने की कोशिश की हैं लेकिन दूसरी और भाजपा BJP का भी दांव महिला मतदाताओं पर लगा हुआ है। पार्टी का मानना है कि विभिन्न लाभार्थी योजनाओं से लाभान्वित और प्रभावित होने वाला बड़ा वर्ग महिलाओं का ही है। महिलाओं को जो सुविधाएं मिली हैं उसका लाभ भाजपा BJP को चुनाव में जरूर मिलेगा। ऐसे में भाजपा BJP की कोशिश महिला मतदान को बढ़ाने पर है।

भाजपा की कई प्रमुख महिला नेताओं के साथ विभिन्न राज्यों से आई महिला नेता और कार्यकर्ता लगातार महिलाओं के बीच संपर्क और संवाद भी कर रही हैं। उत्तराखंड और पंजाब के विधानसभा चुनाव पूरे हो चुके हैं और इन दोनों राज्यों में महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है।

BJP ने योजनाओं को बनाया बड़ा मुद्दा
भाजपा BJP का सबसे बड़ा दांव उत्तर प्रदेश में लगा हुआ है और वहां पर उसने अपनी विभिन्न केंद्र और राज्य की लाभार्थी योजनाओं को बड़ा मुद्दा बनाया हुआ है। इनमें सबसे बड़ा लाभार्थी वर्ग महिलाओं का ही है। चाहे वह रसोई गैस का मामला हो, आवास का मामला हो, शौचालय का मामला हो या अन्य योजनाएं, महिलाएं सीधे लाभान्वित हुई हैं। पार्टी की कोशिश है कि महिलाओं का ज्यादा से ज्यादा मतदान कराया जाए, ताकि उसे लाभ मिल सके।

हालांकि कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं हैं। कांग्रेस ने भी महिलाओं को लुभाने की कोई कम कोशिश नहीं की है। उसने तो अपने 40 फीसदी टिकट ही महिलाओं को दी है, लेकिन संगठन की कमी और प्रभावी नेतृत्व न होने कारण उसके उम्मीदवार ज्यादातर जगह मुकाबले में ही नजर नहीं आ रहे हैं। इसका लाभ ही भाजपा उठाने की कोशिश कर रही है।

Back to top button