Close
बिजनेसभारत

Russia Ukraine War : क्रूड ऑयल 110 डॉलर पार, अगले हफ्ते से महंगा होगा पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा हैं और अब संकट के चलते क्रूड ऑयल की कीमतें पांच डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंच गईं। पिछले सप्ताह से कच्चे तेल के बढ़ रहे दाम का असर दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं से लेकर शेयर बाजारों और उद्योगों पर दिखने लगा है। पहले से ही महंगाई से परेशान आम आदमी की जेब आगे और ढीली होने वाली है। देश में अगले सप्ताह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।

बता दें, नवंबर में क्रूड ऑइल की किंमत 85.1 डॉलर थी। पिछले 118 दिनों से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी हैं। लेकिन अब बढ़ सकती हैं क्योंकि तेल कंपनियां भी 09 रुपये प्रति लीटर तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा सकती हैं।

रूस-यूक्रेन संकट के कारण क्रूड की आपूर्ति में कोई कमी न हो, इसके लिए अमेरिका समेत अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के सभी 31 सदस्य देशों में अपने रणनीतिक भंडारों से 6 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर सहमति बनी। इसके बावजूद बुधवार को अमेरिकी मानक कच्चे तेल का दाम 5.24 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 108.60 डॉलर पहुंच गया।

बता दें, ब्रेंट क्रूड 5.43 डॉलर बढ़कर 110.40 डॉलर पहुंच गया, जबकि घरेलू बाजार में 118 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। ब्रोकरेज कंपनी जेपी मॉर्गन ने कहा, पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के अगले सप्ताह खत्म होने के साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने लगेंगे। सामान्य मार्जिन के लिए तेल कंपनियां 9 रुपये प्रति लीटर या 10% तक दाम बढ़ा सकती हैं।

तीन महीने में 29 डॉलर बढ़ गए हैं क्रूड ऑयल के दाम
पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ ने कहा कि भारत जो कच्चा तेल खरीदता है, उसके दाम 2 मार्च, 2022 को बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गए। यह कीमत अगस्त, 2014 के बाद सबसे ज्यादा है।

Back to top button