Close
भारत

सागर धनखड़ मर्डर केस में पहलवान सुशील कुमार को जेल से बाहर निकलना मुश्किल

नई दिल्ली – सागर धनखड़ हत्याकांड में फंसे मुख्य आरोपित ओलंपियन सुशील कुमार के लिए बुरी खबर है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसपर मकोका लगा सकती है। सागर हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को सुशील का काला जठेड़ी, नीरज बवाना व असौदा समेत कई कुख्यात गैंगस्टरों से गठजोड़ व उनके साथ संगठित अपराध में शामिल होने के सुबूत मिले हैं। जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस सुशील व इसके कुछ खास सहयोगियों के खिलाफ मकोका लगाने पर विचार कर रही है।

सुशील कुमार के साथ 17 अन्य को भी आरोपित किया गया है। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने सुशील कुमार समेत 18 लोगों पर हत्या, हत्या के प्रयास, भीड़ के गैरकानूनी तरीके से इकट्ठा होने और आपराधिक साजिश के तहत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में 2 फरार आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय किए हैं. साल 2021 में 4-5 मई की रात सुशील कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम पहुंचे और युवा पहलवान सागर धनखड़ के साथ मारपीट की. इस घटना में सागर गंभीर रूप से घायल हो जाता है और बाद में उसकी मौत हो जाती है। सुशील कुमार घटना के बाद से फरार है और 17 दिनों के बाद गिरफ्तार किया गया है। दिलगी की स्पेशल सेल की टीम ने सुशील कुमार और अन्य को गिरफ्तार किया। फिलहाल सुशील कुमार हत्या से जुड़े अन्य आरोपियों के साथ तिहाड़ जेल में बंद है।

सुशील के बारे में चार साल पहले जानकारी मिली थी कि उसने दिल्ली के सभी टोल का ठेका निजी कंपनियों से लिया था। उक्त सभी टोलों पर वह गैंगस्टरों के जरिये पैसे वसूलने का काम करता था। साथ ही दिल्ली, हरियाणा व पंजाब में विवादित प्रॉपर्टी पर कब्जा करने व उगाही का भी धंधा करता है। लेकिन कोई शिकायत नहीं मिलने व उसकी ऊंची पहुंच के कारण अब तक पुलिस उस पर हाथ नहीं डाल रही थी।

Back to top button