x
भारत

श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा, केसरिया-सफेद और हरी बत्ती से जगमगाया घंटा घर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

श्रीनगर – देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस मनने जा रहा है। ऐसे में विभिन्न शहरों में स्वतंत्रता दिवस की झांकियां और लाइटिंग नजर आ रही हैं। देश का मुकुट कहे जाने वाले जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में भी तिरंगे के रंग वाली लाइटिंग देखी जा सकती है। बीती रात श्रीनगर के लाल चौक पर स्थित घंटा घर तिरंगे के रंगों से जगमगा उठा।

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे की लाइटिंग में रंगा घंटाघर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस बारे में श्रीनगर के मेयर जुनैद मट्टू ने ट्वीट किया, “हमने स्वतंत्रता दिवस से पहले लालचौक के घंटाघर को सजाया है। वहां नई घड़ियां लगाई गई हैं। उसे तिरंगे के रंग से रोशन किया है।” मट्टू ने श्रीनगर नगर निगम को भी काम पूरा करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि, निगम के कर्मियों ने अच्छा काम किया। यहां लंबे समय बाद ऐसा पहली बार देखा गया है जब जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक पर स्थित क्लॉक टॉवर को तिरंगे से रोशन किया गया है। अब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी यहां कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि, भारत में जम्मू कश्मीर के विलय के समय से ही श्रीनगर का लाल चौक काफी चर्चित रहा है। मौजूदा नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के साथ यहां वर्ष 1992 में तिरंगा फहराया था। जोशी उस वक्त भाजपा के अध्यक्ष थे और नरेंद्र मोदी एकता-यात्रा के संयोजक थे। लाल चौक पर यहां के स्थानीय दल और अलगाववादी तिरंगा फहराने पर ऐतराज जताते थे। तिरंगा फहराने पर लोगों को पुलिस पकड़ भी लेती थी। हालांकि, आर्टिकल-370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

Back to top button