Close
भारत

देश में दस्तक देगा ‘बिपरजॉय’ तूफान,मौसम विभाग की चेतावनी

नई दिल्ली – इस तूफान का नाम बिपरजॉय रखा गया है। मौसम विभाग ने आज इसे लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने बताया कि पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बने गहरे दवाब का क्षेत्र अब तूफान का रूप ले चुका है। मौसम विभाग के मुताबिकस इसके कारण 24 घंटे में कोंकण के तटीय इलाके रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदर्ग के अलावा मुंबई, ठाणे, पालघर में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

दक्षिण- पूर्व और आसपास के पूर्व- मध्य अरब सागर के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र 4 किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की ओर बढ़ा और एक चक्रवाती तूफान’ बिपरजॉय’ में तब्दील हो गया । शाम साढ़े पांच बजे यह गोवा से लगभग 920 किलोमीटर पश्चिम- दक्षिण- पश्चिम, मुंबई से 1050 किलोमीटर दक्षिण- पश्चिम, पोरबंदर से 1130 किलोमीटर दक्षिण- पश्चिम और कराची से 1430 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। इसके धीरे- धीरे एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

इस दौरान केरल-कर्नाटक तटों और लक्षद्वीप-मालदीव इलाकों में छह जून और कोंकण-गोवा-महाराष्ट्र तट पर आठ से 10 जून तक समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठने की संभावना है। समुद्र में उतरे मछुआरों को तट पर लौटने की सलाह दी गयी है। आईएमडी ने सोमवार को कहा था कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और इसके गहरा होने से मानसून का केरल तट की ओर आगमन गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने केरल में मानसून के आगमन की संभावित तारीख नहीं बताई।

Back to top button