Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

शादी होते ही नीतू कपूर ने बहु के सामने रख दी ये डिमांड, जानिए आलिया को क्या करना होगा?

मुंबई : महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट अब नीतू कपूर की दुल्हन बन गई हैं। 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर कपूर ने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हाथ मिलाया और 7 जन्म साथ जीने का वादा किया।

रणबीर आलिया की शादी से जहां उनके फैन्स खुश हैं, वहीं नीतू कपूर की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। नीतू ने शादी करते ही आलिया के सामने डिमांड कर दी है। नीतू कपूर चाहती हैं कि आलिया अब घर चलाये।

क्या कहा नीतू कपूर ने?
फिलहाल नीतू कपूर डांसिंग रियलिटी शो ‘डांस दीवाने जूनियर’ में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। हाल ही में शो में उन्होंने रणबीर और आलिया की शादी के बारे में बात की और कहा कि अब वह चाहते हैं कि आलिया घर को रूल करें। बहू की तारीफ करते हुए नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को बेस्ट बताया.

नीतू कपूर ने शेयर की रॉयल फोटो
रणबीर और आलिया का परिवार लगातार अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर रहा है। इसी बीच नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों का परिवार बेहद शाही अंदाज में नजर आ रहा है. इस फोटो में रणबीर-आलिया, नीतू कपूर, सोनी राजदान, महेश भट्ट, रिद्धिमा कपूर और उनके पति भरत साहनी नजर आ रहे हैं। नीतू ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘मेरा परिवार।’

नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह बेटे के कंधों पर हाथ रखे आराम के मूड में नजर आ रही हैं। बेटे की शादी की खुशी नीतू के चेहरे पर साफ नजर आ रही है। नीतू कपूर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ये आपको समर्पित है कपूर साहब, आपकी इच्छा पूरी हुई”।

Back to top button