Close
ट्रेंडिंग

आपत्तिजनक ट्वीट पर शरजील उस्मानी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने की FIR दर्ज

नई दिल्ली – हालही में भाजपा नेता द्वारा दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक ट्वीट करने की शिकायत के आधार पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी के खिलाफ गुरुवार को IPC की धारा 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राजस्थान में एक मुस्लिम व्यक्ति की मौत के बाद विवादित ट्वीट करने के बाद शरजील उस्मानी आलोचनाओं के घेरे में लगातार फसते जा रहे दिख रहे हैं।

इससे पहले भी शरजील के खिलाफ गुरुवार को मुंबई पुलिस ने शिकायतकर्ता अंबादास अंभोरे जो जालना के अंबाद के रहने वाले हैं और हिंदू जागरण मंच के साथ काम करते हैं। उन्होंने शरजील पर आरोप लगाया कि ” उस्मानी ने ट्विटर पर अपने कुछ हालिया पोस्ट में भगवान राम के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और धार्मिक भावनाओं को आहत किया। ” जिसके चलते अंबाद पुलिस ने बुधवार रात उस्मानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

Back to top button