Close
भारत

साल का पहला चक्रवात ‘मोका,इन राज्यों मचाएगा तबाही

नई दिल्ली – भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। अभी इस चक्रवाती तूफान के रास्ते के बारे में जानकारी नहीं हैं। इसके बावजूद एक्सपर्ट मान रहे हैं कि यह तूफान तबाही मचा सकता है। यह 2022 में आए चक्रवाती तूफान ‘असानी’ जैसा हो सकता है। इसके आने से 10 मई को कुछ जगहों पर 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दरअसल साल का पहला चक्रवाती तूफान मोका (Cyclone Mocha)दस्तक देने वाला है। यानी आसमान से एक और बड़ी आफत आने के लिए तैयार खड़ी है। आईएमडी ने ये भी बताया कि ये पहला तूफान कब और कहां-कहां तबाही मचा सकता है। IMD की ओर जारी किए गए अलर्ट के मुताबकि, चक्रवाती तूफान मोका देश के जिन इलाकों में दस्तक देने वाला है उनमें ओडिशा और पश्चिम बंगाल प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन दोनों राज्यों के कई जिलों में खास तौर पर तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

चक्रवाती तूफान का संभावित रास्ता पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों की ओर हो सकता है। तूफान का असर पूर्वी भारत से लेकर बांग्लादेश और म्यांमार तक पड़ सकता है। तमिलनाडु में इसकी वजह से बारिश बढ़ने की संभावना नहीं है। 10 मई से तमिलनाडु में तापमान बढ़ सकता है। ओडिशा राज्य सरकार ने 18 तटीय और आसपास के जिलों को सतर्क कर दिया है।इससे पहले भी चक्रवाती तूफान देश के कई राज्यों में तबाही मचा चुके हैं। इनमें ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे इलाकों को हिलाकर रख देने वाले चक्रवाती तूफानों की बात करें इनमें फानी, अम्फान और यास चक्रवात अब भी लोगों को जहन में ताजा हैं।

Back to top button