Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Kareena Kapoor ने तीसरी प्रेग्नेंसी पर कहा सैफ ने देश की आबादी बहुत योगदान दिया

मुंबई – करीना कपूर (Kareena Kapoor) इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों से खबर आ रही थी कि करीना कपूर फिर से प्रेग्नेंट हैं और तीसरी बार मां बनने वाली हैं। इसके बाद लोग इस इस खबर को लेकर तमाम तरह की बात कर रहे हैं। अब करीना कपूर ने अपनी दिलचस्प सोशल मीडिया पोस्ट से लोगों का मुंह बंद कर दिया है।

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। करीना कपूर ने इस पोस्ट में लिखा है, ये पास्ता और वाइन है का असर है दोस्तों… शांत हो जाओ… मैं प्रेग्नेंट नहीं… उफ्फ… सैफ ने कहा है कि उन्होंने पहले ही हमारे देश की आबादी के लिए बहुत योगदान दिया है… इंजॉय करें। इसके साथ उन्होंने हंसने वाला और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया है।

करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ साल 2012 में शादी की थी। साल 2016 में उन्होंने बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। साल 2021 में उन्होंने बेटे जेह अली खान को जन्म दिया था। बताते चलें कि सैफ अली खान ने करीना कपूर के साथ दूसरी शादी की थी। इससे पहले उन्होंने अमृता सिंह के साथ शादी की थी। सैफ अली खान और अमृता सिंह के एक बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान हैं। बाद में इन दोनों का तलाक हो गया था। करीना कपूर की ये पहली शादी है।

Back to top button