x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बॉलीवुड में ये हैं सांवली रंग की एक्ट्रेस, जो आज सबसे ज्यादा है सक्सेस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कई लोगों का ऐसे मानना है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में सांवले लोगों की कोई जगह नहीं है। लेकिन, कुछ एक्टर और एक्ट्रेस ने इस कथन को झुटला दिया है। दरअसल चाहे बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या टीवी इंडस्ट्री, यहां गोरे रंग को प्राथमिकता देने की बात अक्सर सामने आती रहती है। एक तरफ जहां कुछ एक्ट्रेसेज ने सांवली त्वचा के वजह से अपना सपना अधूरा छोड़ दिया। वहीं, बॉलीवुड में कुछ ऐसी अदाकाराएं भी हैं जो डस्की होने के बावजूद भी लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं। इस लिस्ट में बॉलिवुड की कुछ टाॅप अदाकाराएं भी हैं जिन्होंने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपना परचम लहराया है।

राधिका आप्टे – राधिका आप्टे बॉलीवुड में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सांवला होने के बावजूद भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में राधिका आप्टे की काफी पहचान है। वह कई मशहूर बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा – बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी प्रियंका चोपड़ा ने बड़ा नाम कमाया है। अपने शुरुआती जीवन में प्रियंका को अपने सांवली त्वचा के वजह से बहुत कुछ सुनना पड़ता था। मगर इन बातों को दरकिनार कर वह अपने करियर पर फोकस करती रहीं। आज, वह दुनिया की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेसेज में से एक हैं।

दीपिका पादुकोण – बॉलीवुड इंडस्ट्री में दीपिका पादुकोण का सिक्का चलता है। वह भारतीय सिनेमा की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। सावला होने के बावजूद भी दीपिका पादुकोण दिलनशी लगती हैं। वह बॉलीवुड के नामचीन निर्देशकों के साथ काम कर चुकी हैं।

शिल्पा शेट्टी – शिल्पा शेट्टी की बेदाग त्वचा दर्शकों को काफी आकर्षित करती है। सांवला होने के बावजूद भी शिल्पा शेट्टी ने अपने जीवन में कई हिट फिल्में दी हैं।

सुष्मिता सेन – ब्यूटी पेजेंट सुष्मिता सेन करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। सांवला होने के बावजूद भी उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और अपने नाम कई खिताब किए। उनके सक्सेस के बीच उनका सांवला रंग कभी नहीं आया।

मलाइका अरोड़ा – बॉलीवुड दिवा मलाइका अरोड़ा जब भी स्क्रीन पर दिखाई देती हैं तब अपने परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। बॉलीवुड की डस्की अदाकाराओं में उनका नाम भी आता है। मलाइका खूबसूरत तो हैं ही मगर वह फिटनेस पर भी खासा जोर देती हैं।

बिपाशा बसु – जब बिपाशा बसु ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी तब वह अपने सांवले रंग की वजह से जानी जाती थीं। मगर उनके सांवले रंग को दर्शकों से खूब प्यार मिला था। उनके सांवले रंग ने उनकी सक्सेस की रफ्तार को कभी नहीं रोका।

Back to top button