x
लाइफस्टाइल

World Heart Day 2021 के दिन जानिए इस दिन का महत्त्व और इतिहास के बारे में


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – पुरे विश्व में आज का दिन यानी 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। हृदय रोग (सीवीडी) की वजह से दुनिया में हर साल 18.6 मिलियन से अधिक मौतें होती है। हृदय मनुष्य शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है। अगर हृदय अपना काम करना बंद कर दे तो व्यक्ति की मौत हो जाती है। आज के समय में लगातार नई प्रकार की बिमारियों और हमारी खराब दिनचर्या के कारण सेहत पर खराब असर पड़ रहा है, जिससे हृदय को भी काफी नुकसान पहुंचता है।

रिपोर्ट्स के आंकड़ों के मुताबिक हृदय रोग से मरने वाले 80% से अधिक लोग हार्ट अटैक से पीड़ित होते है। सीवीडी वाले एक तिहाई लोग समय से पहले मर जाते है। ह्रदय रोग से जुड़ी बीमारियों को रोकने और समय पर पहचानने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। हृदय रोग के शुरुआती लक्षणों को पहचानना किसी के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण हो सकता है। हम सभी जानते है की हमारे खान-पान के कारण हृदय को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सुबह के समय अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज करनी चाहिए वहीं तेल और फैट युक्त खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए।

वर्तमान समय में आए दिन हृदय रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. वहीं हृदय संबंधी बिमारियों के कारण कई लोगों की असमय मृत्यु तक हो जा रही है। हृदय रोगियों पर हुई कुछ रिसर्च बताती है कि कम उम्र के लोगों में भी हृदय संबंधी विकार सामने आए है। विश्व में तेजी से बढ़ रहे हृदय मरीजों के मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने विश्व हृदय दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 2000 में पहली बार विश्व हृदय दिवस को मनाए जाने की घोषणा की थी। जिसके बाद हर साल इसे सितंबर माह के अंतिम रविवार को मनाया जाने लगा। जिसके बाद साल 2014 से विश्व हृदय दिवस को 29 सितंबर के दिन मनाया जाने लगा। हर साल कई देशों में कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को हृदय के स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया जाता है।

Back to top button