Close
मनोरंजन

उर्वशी रौतेला ने मुंह पर लगाया गोल्ड फेस मास्क,निकली रास्तो पर घूमने

मुंबई – एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही थी। दोनों के बीच रिलेशनशिप को लेकर भी अफवाहें उड़ रही थीं। इसी बीच अब उर्वशी रौतेला एक अजीबोगरीब लुक के साथ मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आई हैं। उर्वशी का ये वीडियो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में उर्वशी रौतेला इधर-उधर दौड़-भाग कर रही हैं और उन्होंने अपने चेहरे पर गोल्ड फेस मास्क लगा रखा है।

उर्वशी रौतेला इस अजीबोगरीब लुक में बिंदास तरीके से कैमरे के सामने जमकर पोज देती दिखाई दे रही थीं। उर्वशी रौतेला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोग तो उर्वशी रौतेला का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। उर्वशी के इस वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- उर्वशी आप तो राज कुंद्रा से प्रेरित हो गई हैं। आप शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बहन लग रही हैं।

Back to top button