Close
लाइफस्टाइल

वास्तु शास्त्र अनुसार घर में इन चीजों को रखने से होगी धन की प्राप्ति

नई दिल्ली – आपने कई बार लोगो से यह बात कहते हुए सुना होगा की अगर घर का वास्तु खराब हो तो घर में रहने वाले सदस्यों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। काफी हद तक यह बात सच भी है। वास्तु शास्त्र में हर चीज को रखने की एक निश्चित दिशा बताई गई है। अगर हम चीजों के रख-रखाव पर ध्यान देते है तो घर में सुख और समृद्धि ला सकते है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी सभी चीजों में ऊर्जा होती है, जो किसी-ना-किसी तरह से आपको प्रभावित करती है। वास्तु शास्त्र में आर्थिक तंगी को लेकर भी कई उपाय बताए गए है। अगर आप भी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे है तो हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में बात करेंगे जिन्हें वास्तु अनुसार घर में रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। इन चीजों को घर में रखने से धन-दौलत बढ़ती है। वास्तु शास्त्र अनुसार घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा रखना बेहद शुभ होता है। ये सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसे घर में रखने और इसकी रोजाना पूजा करने से धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती।

वास्तु अनुसार घर की उत्तर दिशा में माता लक्ष्मी की वो मूर्ति रखनी चाहिए जिसमें वो कमल पर विराजमान हों और सोने के सिक्के गिरा रही हों। ऐसी तस्वीर घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है। घर में चांदी, पीतल या फिर तांबे से बना पिरामिड रखना भी शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से बरकत आने की मान्यता है। ध्यान रखें इस पिरामिड को वहीं रखें जहां घर के सदस्य सबसे ज्यादा समय बिताते हों। घर के मुख्य द्वार के अंदर और बाहर गणेश जी की प्रतिमा इस तरह से लगाएं जिससे दोनों प्रतिमा की पीठ एक दूसरे से जुड़ी रहे। ऐसा करने से घर में धन की कभी कमी नहीं होती और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है। घर की उत्तर दिशा में आंवले का पेड़ या तुलसी का पौधा लगाने से भी बड़ा लाभ होता है। इससे घर की आर्थिक संपन्नता में वृद्धि होती है।

उत्तर दिशा में हमेशा कांच का बड़ा सा बाउल रखें और उसमें चांदी के सिक्के डालकर रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की अनुकंपा सदैव आप पर बनी रहेगी। घर की उत्तर दिशा में ही पानी की व्यवस्था रखें। पानी की टंकी में शंख, चांदी का सिक्का या चांदी का कछुआ रखने से भी लाभ होता है। इसके अलावा सजावट का सामान भी इसी दिशा में रखें।

Back to top button