Close
मनोरंजन

बेयर ग्रिल्स के शो ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ में प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली लेंगे हिस्सा?

मुंबई – बेयर ग्रिल्स चाहते हैं कि वो भारत की किसी फीमेल स्टार के साथ मिशन पर जाएं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ नए एडवेंचर यात्रा जाने की इच्छा जताई। बेयर कहते हैं कि प्रियंका और निक की लव स्टोरी को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी है। यर ग्रिल्स के शो ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रजनीकांत, अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह हिस्सा ले चुके हैं। इन बड़ी हस्तियों के साथ प्रसारित हुए एपिसोड को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

बेयर ने कुछ वक्त भारत में बिताया है। ‘भारतीय सितारों से हमेशा मुझे प्यार और गर्मजोशी भरा स्वागत मिला है। वो बहुत मिलनसार होते हैं और मुझे गले लगाते हैं। मैं एक सम्मानित भारतीय की तरह महसूस करता हूं और यही सबसे बड़ा आशीर्वाद है जिसे मैं मांग सकता हूं। भारत हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब है। फैन्स, शानदार जंगल, कमाल का खाना और दयालु लोग।’

बेयर ने बताया कि वो किन भारतीय सेलिब्रिटीज के साथ एडवेंचर भरी यात्रा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘विराट (कोहली) एडवेंचर यात्रा पर कमाल के होंगे। वह दिल से शेर हैं। प्रियंका चोपड़ा अद्भुत रहेंगी। मैं उनके पति को एक बार यात्रा पर ले गया था उनके साथ अनुभव अच्छा था। लोग उनकी कहानी सुनना पसंद करेंगे।’

Back to top button