x
मनोरंजन

आदित्य रॉय कपूर के साथ डिनर डेट पर दिखी अनन्या पांडे -देखे वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड के गलियारों से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर को लेकर खबरें आ रही हैं। साल 2022 में दोनों को कृति सेनन की दीवाली पार्टी में साथ में समय बिताते हुए देखा गया था, तब से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबर ने जोर पकड़ा।

आदित्य रॉय कपूर और अन्नया पांडे का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट से डिनर करके बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर पैपराजी के सामने एकसाथ पोज नहीं देते हैं। बल्कि पैपर्स को देख दोनों अलग हो गए। पहले रेस्टोरेंट से अन्नया पांडे बाहर निकलीं और उन्होंने पैपराजी को पोज दिए। इस दौरान एक्ट्रेस काफी जल्दबाजी में नजर आईं। इसके बाद आदित्य रॉय कपूर ने पैप्स को पोज दिए और वह कार में बैठकर रवाना हो गए।

इस खबर को सुनने के बाद फैंस अपनी फीलिंग्स को रोक नहीं पा रहे हैं. कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं”. दूसरे यूजर ने लिखा, “ये बॉलीवुड की अगली बड़ी वेडिंग होने वाली है”.

Back to top button