Close
भारत

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 5.2 तीव्रता के महसूस हुए भूकंप के झटके

कैंपबेल – शुक्रवार रात अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कैंपबेल बे के पास को रात 8 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। कैंपबेल बे के पास रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया।

हालांकि अभी तक भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। अंडमान और निकोबार में 11 सितंबर को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। भूकंप का सेंटर अंडमान और निकोबार के डिगलीपुर से 137 किमी नॉर्थ में था।

NCS ने ट्ववीट करते हुए कहा की परिमाण का भूकंप: 5.2, 24-09-2021, 20:34:27 IST, अक्षांश: 9.22 और लंबा: 93.92, गहराई: 63 किमी, स्थान: 246 किमी कैंपबेल बे, अंडमान और निकोबार द्वीप के उत्तर में आया। इससे पहले 22 सितंबर को रिक्टर पैमाने पर 3.9 तीव्रता के भूकंप ने द्वीपों को झकझोर दिया था। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में लगातार भूकंप आने का खतरा रहता है।

पृथ्वी कई लेयर में बंटी होती है और जमीन के नीचे कई तरह की प्लेट होती है। ये प्लेट्स आपस में फंसी रहती है लेकिन कभी-कभी ये प्लेट्स खिसक जाती है, जिस वजह से भूकंप आता है। कई बार इससे ज्यादा कंपन हो जाता है और इसकी तीव्रता बढ़ जाती है। भारत में धरती के भीतर की परतों में होने वाली भोगौलिक हलचल के आधार पर कुछ जोन तय किए गए है और कुछ जगह यह ज्यादा होती है तो कुछ जगह कम। इन संभावनाओं के आधार पर भारत को 5 जोन बांटा गया है, जो बताता है कि भारत में कहां सबसे ज्यादा भूकंप आने का खतरा रहता है। इसमें जोन-5 में सबसे ज्यादा भूकंप आने की संभावना रहती है और 4 में उससे कम, 3 उससे कम होती है।

Back to top button