Close
मनोरंजन

आमिर खान ने आर्मी का उड़ाया मजाक,सोशल मीडिया पर Boycott हुई ‘लाल सिंह चड्ढा’

मुंबई – आमिर खान की ‘फिल्म लाल सिंह चड्ढा’ की बायकॉट करने की मांग कर रहे लोगों ने कई कारण गिनाए हैं। लोगों ने आमिर खान के पुराने विवादित बयानों जैसे ‘इंडिया असहिष्णु है’ को आधार बनाते हुए फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, लोगों ने कहा कि आमिर खान ने आर्मी का मजाक बनाया है। लोगों का मानना है कि मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति आर्मी में कैसे जा सकता है। इसके अलावा लोगों का का कहना है कि आमिर खान के बयान भारतीय सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ है।

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज डेट कई बार पोस्टपोन हुई हैं। आखिरकार अब फिल्म रिलीज होने जा रहा ही। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा मोना सिंह और नागा चैतन्य भी अहम भूमिका में हैं। बताते चलें कि आमिर खान और करीना कपूर तीसरी बार एक साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म थ्री इडियट्स और फिल्म तलाश में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।

https://twitter.com/itsNitikaSingh/status/1529856210752573440

Back to top button