Close
मनोरंजन

12वीं फेल फिल्म के मुरीद हुई आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण

मुंबई – विधु विनोद चोपड़ा की ’12वीं फेल’ खूब वाहवाही बटोर रही है और इसी के चलते फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म देखने वाला हर शख्स तारीफें करते नहीं थक रहा। लोगों के मन में नई उम्मीद और एक नई चाहत पैदा करने वाली ये फिल्म काफी इंस्पायरिंग बताई जा रही है। कहां जा रहा है कि विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने रियल लाइफ किरदारों को बिल्कुल सटीक तरीके से पेश किया है। अब इस फिल्म की तारीफ करने वालों में दो नए नाम जुड़ गए हैं। ये किसी आम शख्स ने नहीं बल्कि बॉलीवुड की दो बेहतरीन एक्ट्रेस ने किया है। आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण दोनों ही इन फिल्मों की तारीफ कर रही हैं।

आलिया भट्ट के सिर इस वक्त ’12वीं फेल’ का जादू

आलिया भट्ट के सिर इस वक्त ’12वीं फेल’ का जादू चढ़ गया है। एक्ट्रेस ने हाल ही यह फिल्म OTT पर देखी, और फैन हो गईं। आलिया के मुताबिक, उन्होंने लंबे अरसे में अब जाकर एक खूबसूरत फिल्म देखी है। आलिया ने विक्रांत मैसी और मेधा शंकर की भी तारीफ की। बता दें कि ’12वीं फेल’ को 29 दिसंबर को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था।

12वीं फेल’ में Vikrant Massey

12वीं फेल’ में Vikrant Massey ने रियल लाइफ के IPS अफसर मनोज कुमार का किरदार निभाया और Medha Shankr उनकी पत्नी और IRS अफसर श्रद्धा के रोल में नजर आईं। फिल्म में मनोज कुमार की गरीबी के जाल से निकलकर IPS अफसर बनने के सफर को दिखाया गया।

दीपिका पादुकोण ने क्या कहा

आलिया भट्ट के इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने भी तारीफें की। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं! विधु विनोद चोपड़ा, विक्रांत मैसी, मेधा शंकर समेत पूरी कास्ट और क्रू को बधाई…।’ बता दें, इन दो हसीनाओं से पहले अनुराग कश्यप और ऋतिक रोशन भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं।

’12वीं फेल’ ने किया था इतना कलेक्शन

’12वीं फेल’ को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया। यह फिल्म अनुराग पाठक की 2019 में IPS अफसर मनोज कुमार शर्मा पर लिखी किताब पर बेस्ड है। फिल्म में विक्रांत मैसी और मेधा शंकर के अलावा अनंत वी जोशी और अंशुमान पुष्कर भी नजर आए। 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी ’12वीं फेल’ ने 66 करोड़ कमाए।

कुछ ऐसी है ’12वीं फेल’ की कहानी

सच्ची कहानी पर आधारित ’12वीं फेल’ उन लाखों छात्रों के संघर्ष पर आधारित है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं। लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से आगे निकल जाती है और लोगों को असफलता की स्थिति में हिम्मत न हारने और रि-स्टार्ट के लिए प्रोत्साहित करती है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब हिंदी, तमिल और तेलुगु सिनेमाघरों में देखी जा सकती है। साथ ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी मौजूद है।

Back to top button