Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बिगड़ते जा रही अजय देवगन-काजोल की बेटी न्यासा! लड़कों के साथ लंदन में की पार्टी

मुंबई- बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) की गिनती पॉपूलर स्टार किड्स में होती है। न्यासा देवगन के फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। न्यासा के ट्रांसफॉर्मेशन फोटोज को भी फैन्स काफी पसंद करते हैं, इस बीच न्यासा के कुछ लेटेस्ट फोटोज सामने आए हैं, जहां वो अपने दोस्तों संग पार्टी करती दिख रही हैं। न्यासा के पार्टी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यासा देवगन के ये फोटोज लंदन के हैं, जहां वो अपने दोस्तों संग पार्टी करती दिख रही हैं। तस्वीरों में न्यासा का स्वैग देखते ही बन रहा है। क्रॉप टॉप और स्कर्ट में न्यासा एक दम पार्टी गर्ल लग रही हैं और उनके लुक्स भी एक दम किलर लग रहे हैं। न्यासा फोटोज में काफी मस्ती के मूड में दिख रही हैं और अपने दोस्तों के साथ चिल कर रही हैं।

याद दिला दें कि हाल ही में न्यासा ने अपना 19वां जन्मदिन मनाया है। न्यासा के जन्मदिन पर फैन्स के साथ ही सेलेब्स ने भी उन्हें खूब बधाई दी थी। वहीं पिता अजय देवगन और मां काजोल ने भी बेटी पर खूब प्यार लुटाया था। बता दें कि अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में अजय ने बच्चों के करियर पर कहा था, ‘वो जो करना चाहें कर सकते हैं। मैं उनसे नहीं कहूंगा कि उन्हें ये करना है या नहीं। लेकिन वो जो भी करेंगे उन्हें पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ करना होगा।’

Back to top button