Close
मनोरंजन

विद्युत जामवाल फिल्म ‘शेर सिंह राणा’ की बायोपिक में आएंगे नजर

मुंबई: बॉलीवुड मे बायोपिक का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। आज कल नई- नई फिल्म किसी ना किसी की कहानी पे बन रही है और लोगों को काफी पसंद भी आ रही है। ये फिल्मे ना केवल लोगों को पसंद आ रही है बल्कि बॉक्स ऑफिस पे धमाल भी मचा रही है। विद्युत जामवाल विनोद भानुशाली की फिल्म शेर सिंह राणा की बायोपिक में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नारायण सिंह करेंगे। फिल्म की बात करें तो शेर सिंह राणा एक बेहतरीन थ्रिलर फिल्म होगी।

फिल्म में एक अवास्तविक व्यक्ति की वास्तविक कहानी होगी जो एक कट्टर राजपूत था। जिसने भारत के 800 वर्षीय पृथ्वीराज चौहान के अवशेषों को भारत वापस लाने के लिए सबसे खतरनाक यात्रा की शुरुआत की। फिल्म का हिस्सा रहे विद्युत जामवाल का कहना है कि शेर सिंह राणा मेरी पहली फिल्म बायोपिक है।

फिल्म की कास्टिंग के बारे में बात करते हुए, नारायण सिंह ने कहा, “जब आप शेर सिंह की कहानी सुनेंगे, तो आपको एहसास होगा कि आपका जीवन कितना रोमांचक और राजनीतिक था। इस फिल्म में वह इस तरह से एक्टिंग करते नजर आएंगे जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं किया। इसका एकमात्र उद्देश्य राष्ट्र के लिए कुछ करना था।”

Back to top button