Close
ट्रेंडिंगभारत

फिर बढ़ाई गयी अंबानी के घर एंटीलिया की सुरक्षा, अज्ञात लोग टैक्सी ड्राइवर से पूछ रहे एंटीलिया का पता

मुंबई – देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के घर के बाहर फिर से सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। पुलिस भी एक्टिव हो गयी है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस कंट्रोल को एक टैक्सी ड्राइवर का फ़ोन आया था की दो लोग उससे एंटीलिया की लोकेशन पूछ रहे थे।

दोनों लोग जो पता पूछ रहे थे उनके हाथ में बैग था जिसके बाद टैक्सी ड्राइवर ने तुरंत इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उस इलाक़े में सुरक्षा बढ़ा दी है और नाकाबंदी कर दी है।

याद हो कि कुछ समय पहले एक संदिग्ध कार में जिलेटिन की 20 छड़ें मिली थीं और इसके अलावा कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए थे। महाराष्ट्र पुलिस की ओर से इस मामले में शिकायत दर्ज की गयी थी। जिसकी जांच अब भी चल रही है।

Back to top button