x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Elle Awards 2022: दीपिका और कार्तिक ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आएंगे -फोटो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अभिनेता इन दिनों बॉलीवुड की हिट मशीन बने हुए हैं। ‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की लोकप्रियता हर दिन बढ़ती जा रही है। इस समय हरकोई कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए बेताब है। कुछ दिनों पहले निर्माताओं ने फिल्म ‘आशिकी 3’ (Aashiqui 3) की अनाउंसमेंट की थी। इन सबमें सबसे दिलचस्प बात ये है कि दीपिका ने कार्यक्रम में तब एंट्री की जब कार्तिक आर्यन भी वहां पहुंचे। कार्तिक ने दीपिका को प्यारी सी स्माइल दी वहीं उसके बाद दोनों ने साथ में पैपराजी को फोटोज के लिए पोज भी दिए। दोनों के बीच की जबरदस्त कैमेस्ट्री ने ऑडियन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इस इवेंट के दौरान दीपिका पादुकोण सफेद ट्यूल स्कर्ट और मोनोक्रोम शर्ट में गॉर्जियस लग रही थीं। दिलचस्प बात यह है कि दीपिका पादुकोण का इस इवेंट के दौरान कार्तिक आर्यन ने स्वागत किया। दोनों ने एक साथ मीडिया के सामने जमकर पोज भी दिए। फोटोज में दोनों की केमिस्ट्री की देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा करते हुए कहा कि दीपिका पादुकोण जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ ‘आशिकी 3’ में नजर आएंगी। पिंकविला की रिपोर्ट में भी बताया गया था कि दीपिका पादुकोण के नाम को कार्तिक आर्यन स्टारर के लिए कंसीडर किया जा रहा है।

दोनों को अवॉर्ड शो में साथ में देखकर फैंस अनुमान लगा रहे थे कि आशिकी 3 (Aashiqui 3) में मेल रोल के लिए दीपिका की भूमिका कन्फर्म हो गई है,हालांकि, निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। इससे पहले भी रिपोर्ट में कहा गया था कि आशिकी 3 में दीपिका पादुकोण का फीमेल रोल के लिए विचार किया जा रहा है। तीसरी किस्त आधिकारिक तौर पर इस साल सितंबर में लॉन्च की गई थी, और कार्तिक आर्यन की अनुराग बसु के निर्देशन में मुख्य भूमिका निभाने की पुष्टि की गई है लेकिन दीपिका को लेकर अभी कोई अधिकारिक ऐलान सामने नहीं आया है।

Back to top button