Close
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

Russia Ukraine War Live: न्यूक्लियर पावर प्लांट में हुआ विस्फोट तो पूरा यूरोप तबाह हो जायेगा – यूक्रेन के राष्ट्रपति

नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज नौवां दिन है। रूसी सैन्य आक्रमण के बाद यूक्रेन में स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।

यूक्रेन के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूस का कब्जा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि अगर न्यूक्लिअर पावर प्लांट में विस्फोट हुआ तो पूरा यूरोप तबाह हो जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यूक्लिअर पावर स्टेशन पर तबाही से यूरोप को नष्ट नहीं होने देना चाहिए। ज़ापोरिज़्ज़िया पर हमले के बाद रूस की सेना ने यूक्रेन के सबसे बड़े न्यूक्लिअर पावर प्लांट पर नियंत्रण कर लिया है।

पिछले 24 घंटों में रूसी सेना ने खार्किव, चेर्निहाइव, बोरोड्यांका समेत शहरों में हमले किए हैं. इस हमले में महज 24 घंटे में 22 लोगों की मौत हो गई है। दूसरी ओर, रूस और यूक्रेन युद्ध के मैदान में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए सुरक्षित गलियारा बनाने पर सहमत हुए हैं, लेकिन अभी तक युद्ध विराम पर सहमत नहीं हुए हैं।

भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या
केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने पोलैंड में कहा कि कीव से आ रहे एक छात्र को गोली मार दी गई है। उसे उपचार के लिए आधे रास्ते ही वापस कीव ले जाया गया।

Back to top button