Close
मनोरंजन

शिवांजी जोशी ने ग्रीन ड्रेस में दिखाई हॉटनेस

मुंबई – छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही दर्शकों का जीता है।उनकी कड़ी मेहनत का ही फल है कि आज एक्ट्रेस को घर-घर में एक खास पहचान मिल चुकी है।फैंस आज उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं।एक्ट्रेस भी अपने चाहने वालों के साथ जुड़ने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देतीं।

View this post on Instagram

A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18)

ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में नायरा का किरदार

शिवांगी जोशी ने जब से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में नायरा का किरदार निभाया है तभी से वह काफी सुर्खियों में आ गई है। इतना ही नहीं लोग उन्हें नायरा के नाम से ही इन दिनों जानते हैं।शिवांगी जोशी ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में काम करने से पहले कई सारे शोज में काम किया है। लेकिन असल पहचान उन्हें इसी सीरियल से मिली। अब वह कई सारी म्यूजिक एल्बम्स में भी देखी जा चुकी है। हाल ही में उन्हें कलर्स टीवी के ‘बेकाबू’ सीरियल में देखा गया।

शिवांगी जोशी ने शेयर की ऐसी तस्वीरें

टीवी की नायरा यानी शिवांगी जोशी खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं। शिवांगी जोशी हमेशा अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। इस बीच शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वो ग्रीन में नजर आ रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों में शिवांगी जोशी ने अपना कर्वी फिगर दिखाया है। शिवांगी जोशी का ये लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। शिवांगी जोशी की इन तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘किसी अप्सरा से कम नहीं हो तुम’….

चर्चा में बनी रहती हैं शिवांगी जोशी

बताते चलें कि शिवांगी जोशी को लेकर ये खबर है कि वो एक्टर कुशाल टंडन को डेट कर रही हैं। बीते दिनों दोनों की सगाई की खबरें भी सामने आई थीं। इसपर कुशाल टंडन ने रिएक्ट किया था। उन्होंने इन रिपोर्ट्स को गलत बताया था। वहीं शिवांगी जोशी ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर इन खबरों को गलत बताया था। मालूम हो कि शिवांगी जोशी अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Back to top button