x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बॉलीवुड का एक और कपल हुआ कोरोना पॉजिटिव


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कोरोना वायरस एक बार फिर से तेजी से फैल रहा है और इसके मामलों में लगातार तेजी देखी जा रही हैं। बॉलीवुड में भी लगातार इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। इससे पहले हाल ही में कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं।

इससे पहले हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। यह दूसरी बार है जब अर्जुन कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। वहीं, उनकी बहन अंशुला कपूर भी संक्रमित हो गई हैं। इसके अलावा अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और दामाद करण बुलानी भी कोविड पॉजीटिव हैं। अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर और बहन शनाया कपूर भी पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुई थीं। शनाया कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘मैं कोव‍िड-19 पॉज‍िट‍िव पाई गई हूं। मुझमें हल्के लक्षण हैं पर मैं ठीक महसूस कर रही हूं और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है’ इसके अलावा एक्ट्रेस नोरा फतेही की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। सोहेल खान की वाइफ सीमा कपूर और बेटे योहान खान की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी।

जॉन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी कि उन्हें कोरोना हो गया है। उन्होंने लिखा, ‘तीन दिन पहले मैं एक ऐसे शख्स के कॉन्टेक्ट में आया जिन्हें कोविड था, इसके बारे में मुझे बाद में जानकारी मिली। प्रिया और मेरी कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हम घर में क्वारंटाइन हैं और किसी के कॉन्टेक्ट में नहीं आए हैं। हम दोनों को वैक्सीन लगी हुई है और हल्के लक्षण नजर आ रहे थे। अपना ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। मास्क पहनें।’

Back to top button